सिग्नेचर टावर के पास दो कारों की भिड़ंत, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा 1 घंटे का महाजाम; लोग हुए हलकान - gurgaon delhijaipur highway car crash causes 1hour jam
सिग्नेचर टावर के पास दो कारों की भिड़ंत, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा 1 घंटे का महाजाम; लोग हुए हलकान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 32 माइल स्टोन के पास दो कारों की टक्कर से एक घंटे का लंबा जाम लग गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ,…

सौजन्य से:- Jagran
सिग्नेचर टावर के पास दो कारों की भिड़ंत, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा 1 घंटे का महाजाम; लोग हुए हलकान
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 32 माइल स्टोन के पास दो कारों की टक्कर से एक घंटे का लंबा जाम लग गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन जयपुर लेन पर वाहनों की ...और पढ़ें
HighLights
- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो कारों की टक्कर हुई
- हादसे के बाद एक घंटे का लंबा जाम लगा
- पुलिस ने क्रेन से गाड़ियां हटाईं, ट्रैफिक सुचारु किया
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गुरुवार दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब सिग्नेचर टावर के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी आगे चल रही कार से जा टकराई।
हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन टक्कर की वजह से दोनों वाहन हाईवे पर खड़े हो गए और पीछे से आ रहे वाहनों के पहिए थम गए। हादसे के बाद जयपुर की तरफ जाने वाली लेन पर देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। कुछ ही मिनटों में सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंस गईं। इससे एक घंटे तक वाहन चालक परेशान हुए।
गर्मी और हॉर्न के शोर ने लोगों की मुश्किल और बढ़ा दी। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस की टीम क्रेन के साथ मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को साइड में हटाया गया। इसके बाद धीरे-धीरे एक-एक कर वाहनों को निकाला गया। पुलिसकर्मियों ने खुद मोर्चा संभालकर ट्रैफिक को सुचारु कराया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

403 उच्च पदों पर पुलिसकर्मियों को मिलेंगे पदोन्नति के अधिक अवसर: सीएम शर्मा

राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, चालक, घुड़सवार और बैंड विंग में बढ़े 403 उच्च पद

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस का एक्शन, 21 दिन में 1.65 लाख से अधिक वाहनों के काटे चालान


