राजस्थान के हर 10वें सरकारी स्कूल में बिजली की कमी
राजस्थान के लगभग हर 10वें सरकारी स्कूल में बिजली उपलब्ध नहीं है, जिसकी जानकारी यूडाइस 2025-26 रिपोर्ट से मिली है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Every 10th Government School In Rajasthan Has No Electricity.
राजस्थान के हर 10वें सरकारी स्कूल में बिजली नहीं:7,200 स्कूलों में 1 शिक्षक, 140 में शून्य विद्यार्थी...पर 189 टीचर
- कॉपी लिंक
- इंटरनेट की पहुंच बढ़ी, पर पढ़ाई के लिए कंप्यूटर आधे से कम स्कूलों में
राजस्थान में स्कूलों की संख्या और शिक्षक-छात्र अनुपात देखने पर शिक्षा व्यवस्था संतुलित नजर आती है। 1,06,445 स्कूल, 7,93,158 शिक्षक और 1.59 करोड़ विद्यार्थी हैं। औसत छात्र-शिक्षक अनुपात 20:1 है। लेकिन यूडाइस 2025-26 रिपोर्ट बताती है कि तस्वीर अलग है। 7,200 स्कूल ऐसे हैं जहां एक शिक्षक है। इनमें 1 लाख 78 हजार 531 विद्यार्थी हैं। दूसरी ओर, 140 स्कूल ऐसे हैं जहां एक भी विद्यार्थी नहीं है, लेकिन 189 शिक्षक हैं।
मूलभूत सुविधा की बात करें तो कुल स्कूलों में से 98,399 (92.4%) में बिजली कनेक्शन है, जबकि 97,405 (91.5%) स्कूलों में कार्यशील बिजली उपलब्ध है। सरकारी स्कूलों की स्थिति निजी स्कूलों से कमजोर है। 69,983 सरकारी स्कूलों में से 63,809 (91.2%) में बिजली कनेक्शन है और 63,117 (90.2%) में बिजली है। यानी करीब हर दस में एक सरकारी स्कूल आज भी कार्यशील बिजली से वंचित है।
- इंटरनेट : 75,192 स्कूलों में इंटरनेट है। पर 51,650 स्कूलों में ही डेस्कटॉप हैं।
- ड्रॉप आउट : प्रारंभिक स्तर पर ड्रॉपआउट दर 3.6% है। मिडिल स्तर पर 4.4% और माध्यमिक स्तर पर 7.5% हो जाती है। माध्यमिक स्तर पर लड़कों की ड्रॉपआउट दर 8.1% है, जबकि लड़कियों की 6.8% है।
असमानता... देश में पहली बार एक शिक्षक वाले स्कूलों की संख्या घटी... लेकिन अब भी एक लाख से ज्यादा ऐसे स्कूल हैं
देशभर में एक शिक्षक वाले स्कूलों की संख्या में पहली बार गिरावट दर्ज की गई है। 2025 सत्र में 1,04,125 की तुलना में 2026 सत्र में 1,00,843 बचे हैं। हालांकि, आंध्र प्रदेश में बीते साल 3,445 एकल शिक्षक स्कूल बढ़ गए। महाराष्ट्र में 1,117 स्कूल, राजस्थान में 1,063 स्कूल, कर्नाटक में 693 स्कूल, झारखंड में 655 स्कूल, असम में तमिलनाडु में 286 स्कूल, असम में भी ऐसे 339 स्कूल, हरियाणा में 212 स्कूल, हिमाचल प्रदेश में 164 स्कूल और बिहार में 141 स्कूल बढ़े।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में डिलीवरी लापरवाही: दो प्रसूताएं वेंटिलेटर, दो डायलिसिस पर

मध्य प्रदेश-राजस्थान सीमा विवाद: 124 साल पुराना नक्शा विवाद का समाधान कर सकता है

फूड प्वाइजनिंग से लोगों की तबीयत बिगड़ने: झालावाड़ के भवानीमंडी में सामूहिक भोज से 90 लोग बीमार


