होमक्राइमसिंथेटिक ड्रग्स: राजस्थान में भोपाल जैसी फैक्ट्री, 120 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, मप्र के दो गिरफ्तार - Bhopal News
क्राइम

सिंथेटिक ड्रग्स: राजस्थान में भोपाल जैसी फैक्ट्री, 120 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, मप्र के दो गिरफ्तार - Bhopal News

- Hindi News - Local - Mp - Bhopal - Bhopal like Factory In Rajasthan, MD Drugs Worth Rs 120 Crore Seized, Two From MP Arrested सिंथेटिक ड्रग्स:राजस्थान में भोपाल जैसी फैक्ट्री, 120 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, मप्र के दो…

Dainik Bhaskar के अनुसार16 जून 2026 को 07:44 am बजे
सिंथेटिक ड्रग्स:  राजस्थान में भोपाल जैसी फैक्ट्री, 120 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, मप्र के दो गिरफ्तार - Bhopal News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Mp

- Bhopal

- Bhopal like Factory In Rajasthan, MD Drugs Worth Rs 120 Crore Seized, Two From MP Arrested

सिंथेटिक ड्रग्स:राजस्थान में भोपाल जैसी फैक्ट्री, 120 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, मप्र के दो गिरफ्तार

- कॉपी लिंक

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में पुलिस ने एक निर्माणाधीन मकान में संचालित अवैध एमडीएमए (एमडी) ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में 36 किलो तैयार ड्रग्स और करीब 50 करोड़ रुपए का कच्चा माल जब्त किया गया। कुल बरामदगी 120 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। मामले में मप्र के दो समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, बिजौलिया थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव में एक सुनसान स्थान पर स्थित निर्माणाधीन मकान में एमडी ड्रग्स बनाई जा रही थी। खुफिया सूचना मिलने पर सीओ योगेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा।

गौरतलब है कि ऐसी ही फैक्ट्री कुछ महीने पहले भोपाल में भी पकड़ी गई थी। कार्रवाई के दौरान 36 किलो एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी कीमत 72 करोड़ रु. बताई गई है। इसके अलावा 50 करोड़ रुपए मूल्य के रसायन भी मिला।

राजस्थान, मप्र बेल्ट में सक्रिय तस्करों का नेटवर्क गिरफ्तार आरोपियों में मप्र निवासी वीरेंद्र (51) और बहादुर सिंह 43) के साथ भीलवाड़ा का बबलू (30) शामिल है। जांच में सामने आया है कि आरोपी मौके पर ही ड्रग्स तैयार कर रहे थे। जांच एजेंसियां लंबे समय से राजस्थान-मप्र-गुजरात बेल्ट में सक्रिय सिंथेटिक ड्रग्स नेटवर्क पर कार्रवाई कर रही हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें