राजस्थान शिक्षक संघ 13 को ब्लॉक मुख्यालयों पर देगा ज्ञापन - Churu News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Churu - Rajasthan Teachers Association Will Submit A Memorandum At The Block Headquarters On 13th. राजस्थान शिक्षक संघ 13 को ब्लॉक मुख्यालयों पर देगा ज्ञापन - कॉपी लिंक चूरू | प्रदेश के…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Churu
- Rajasthan Teachers Association Will Submit A Memorandum At The Block Headquarters On 13th.
राजस्थान शिक्षक संघ 13 को ब्लॉक मुख्यालयों पर देगा ज्ञापन
- कॉपी लिंक
चूरू | प्रदेश के शैक्षिक ढांचे को कमजोर करने और शिक्षा मंत्री के तानाशाही रवैये के खिलाफ राजस्थान शिक्षक संघ आंदोलन करेगा। सभाध्यक्ष महावीर सिहाग ने बताया कि मुखिया शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के साथ बदले की भावना से कार्य किया है। बार-बार नैतिकता की द
सिहाग ने कहा कि तबादलों के नाम पर शिक्षकों को प्रताड़ित किया गया है, स्कूलों को शिक्षक विहीन कर दिया गया है। ये सब सार्वजनिक शिक्षा को कमजोर करने के लिए किया जा रहा है। प्रांतीय संघर्ष समिति संयोजक पोखरमल ने बताया कि 13 जुलाई को ब्लाक मुख्यालयों पर तबादलों की तानाशाही के खिलाफ सीएम के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे। 14 जुलाई को शिक्षा निदेशक को ज्ञापन दिया जाएगा। 15 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर जंगी प्रदर्शन तथा 17 जुलाई को संभाग मुख्यालयों पर समस्त जेडी कार्यालयों का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा व पुतला जलाया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, महामंत्री विजय पोटलिया, प्रदेश उपाध्यक्ष भंवरलाल कस्वा आदि ने आंदोलन में अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी का आह्वान किया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में डिलीवरी लापरवाही: दो प्रसूताएं वेंटिलेटर, दो डायलिसिस पर

मध्य प्रदेश-राजस्थान सीमा विवाद: 124 साल पुराना नक्शा विवाद का समाधान कर सकता है

फूड प्वाइजनिंग से लोगों की तबीयत बिगड़ने: झालावाड़ के भवानीमंडी में सामूहिक भोज से 90 लोग बीमार


