ताला पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर की कार्रवाई: बैरिकेड लगाकर 15 चालान काटे, 16 जुलाई तक चलेगा अभियान - Aandhi (Jamwaramgarh) News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Aandhi - Rajasthan: Tala Police Cuts 15 Challan | Traffic Rules Violation Drive ताला पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर की कार्रवाई:बैरिकेड लगाकर 15 चालान काटे, 16 जुलाई तक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Aandhi
- Rajasthan: Tala Police Cuts 15 Challan | Traffic Rules Violation Drive
ताला पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर की कार्रवाई:बैरिकेड लगाकर 15 चालान काटे, 16 जुलाई तक चलेगा अभियान
- कॉपी लिंक
रायसर थाना पुलिस के अधीनस्थ ताला पुलिस चौकी पर गुरुवार शाम को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहनों के 15 चालान काटे गए। यह कार्रवाई राजस्थान पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चि
अभियान के दौरान वाहनों पर लगी काली फिल्म, अवैध मॉडिफिकेशन, गलत लिखावट और अन्य अनियमितताओं की गहनता से जांच की गई। यह कार्रवाई एएसआई शिवकरण, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार और कांस्टेबल गोकुल मीना के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर की जा रही है।
राजस्थान पुलिस ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है, जो 16 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान के तहत, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की जा रही है।
चौकी प्रभारी एएसआई शिवकरण ने आमजन से अपील की है कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। उन्होंने चेतावनी दी कि अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए जाने पर नियमानुसार चालान किया जाएगा।
हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार और कांस्टेबल गोकुल मीना ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, अनाधिकृत उपकरणों एवं संशोधनों से बचने तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को 50 करोड़ रुपये चुकाने होंगे

राजस्थान के टोंक में शराब की दुकान में तेंदुए का हमला, वन टीम ने सुरक्षित पकड़ लिया

अर्ध-रोजगार से डॉक्टर बनने तक: राजस्थान के 19 वर्षीय छात्र की दिलचस्प कहानी


