सनी देओल की जयपुर यात्रा: बंटवारा 1947 के प्रमोशन के लिए स्टार ने किया राजस्थानी साफा का आशीर्वाद
बंटवारा 1947 के प्रमोशन के लिए सनी देओल जयपुर पहुंचे। हवामहल और राजमंदिर सिनेमा के आसपास फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी।

सौजन्य से:- ETV Bharat
बंटवारा 1947 के प्रमोशन के लिए सनी देओल पहुंचे जयपुर, हवामहल पर उमड़ी फैंस की भीड़
जयपुर में बुधवार को सनी देओल के पहुंचते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह छा गया.
Published : July 29, 2026 at 10:44 PM IST
जयपुर: गुलाबी नगरी में बुधवार को बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के पहुंचते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. सनी देओल दोपहर बाद हवामहल के मुख्य हिस्से की ओर पहुंचे. उनके आने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक मौके पर जुट गए. हर कोई अभिनेता की एक झलक पाने और उनके साथ तस्वीर लेने के लिए उत्साहित नजर आया. सनी देओल के आसपास पहुंचते ही फैंस ने मोबाइल फोन निकाल लिए और फोटो-वीडियो बनाने में जुट गए. हवामहल के आसपास कुछ ही देर में भीड़ बढ़ती चली गई. स्थानीय लोगों के साथ प्रशंसकों में खासा उत्साह दिखाई दिया.
इसके बाद रात को सनी देओल फिल्म प्रमोशन के लिए राजमंदिर सिनेमा पहुंचे. यहां भी बड़ी तादाद में फैंस जुट गए. इस दौरान सनी देओल, उनके बेटे करण देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी का राजस्थानी साफा पहनाकर स्वागत किया गया. सनी देओल ने फिल्म से जुड़े अनुभव साझा किए और फैंस का अभिवादन स्वीकार किया. राजकुमार संतोषी और करण देओल ने भी अपने अनुभव बताए. फैंस ने दोनों अभिनेताओं की तस्वीरें अपने कैमरों में कैद कीं.
इसे भी पढ़ें- बटवारा 1947: डायरेक्टर का खुलासा, फिल्म को बनाने में लगे 16 साल, भावुक होते हुए बताई ये शॉकिंग वजह
फिल्म बंटवारा के लिए पहुंचे: सनी देओल अपनी आगामी फिल्म बंटवारा 1947 के प्रमोशन के सिलसिले में जयपुर आए हैं. फिल्म का ट्रेलर राजमंदिर सिनेमा में लॉन्च किया गया. फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं. निर्देशन राजकुमार संतोषी का है, जबकि निर्माता आमिर खान हैं. फिल्म की कहानी भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसमें विभाजन के दौर की सामाजिक और मानवीय परिस्थितियों को केंद्र में रखा गया है. कहानी सैयद असगर वजाहत के नाटक ‘जिस लाहौर नहीं देख्या ओ’ से प्रेरित है. फिल्म में सनी देओल के साथ शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल और करण देओल भी नजर आएंगे.
अभिनेता का राजमंदिर सिनेमा से पहले भी जुड़ाव रहा है. वह गदर- एक प्रेम कथा की दोबारा रिलीज और जाट के प्रमोशन के लिए भी यहां पहुंच चुके हैं. सनी देओल और राजकुमार संतोषी लंबे समय बाद फिर साथ काम कर रहे हैं, जिससे दर्शकों में खास उत्सुकता है. हवामहल और राजमंदिर सिनेमा के आसपास उमड़ी भीड़ ने सनी देओल की लोकप्रियता एक बार फिर साबित कर दी. फिल्म बंटवारा 1947 सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है. प्रमोशन के साथ सनी देओल की जयपुर यात्रा ने राजस्थान में भी फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है.
इसे भी पढ़ें- 'बटवारा 1947' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट, आज रिलीज होगा सनी देओल की फिल्म का ट्रेलर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉक्यूमेंट्री राजस्थान के पिपलांत्री की कहानी बताती है, जहां हर बेटी का स्वागत 111 पेड़ों से किया जाता है - द ट्रिब्यून

सबने ठुकराया, तब पापा के पास गया: सनी देओल ने खोला सबसे बड़ा राज

वंदे भारत पार्सल ट्रेन: देश की पहली प्रोटोटाइप ट्रेनसेट का कोटा में ट्रायल शुरू


