होमक्राइमकोटा-बारां हाइवे पर बेकाबू ट्रेलर पलटा, 2 घायल: पुलिया किनारे लगी 150 फीट रेलिंग तोड़ी, 30 फीट नीचे गिरा - Kota News
क्राइम

कोटा-बारां हाइवे पर बेकाबू ट्रेलर पलटा, 2 घायल: पुलिया किनारे लगी 150 फीट रेलिंग तोड़ी, 30 फीट नीचे गिरा - Kota News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Trailer Accident: 150ft Railings Smashed, Major Mishap Averted कोटा-बारां हाइवे पर बेकाबू ट्रेलर पलटा, 2 घायल:पुलिया किनारे लगी 150 फीट रेलिंग तोड़ी, 30 फीट नीचे गिरा - कॉपी…

Dainik Bhaskar के अनुसार24 जून 2026 को 05:52 am बजे
कोटा-बारां हाइवे पर बेकाबू ट्रेलर पलटा, 2 घायल:  पुलिया किनारे लगी 150 फीट रेलिंग तोड़ी, 30 फीट नीचे गिरा - Kota News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Kota Trailer Accident: 150ft Railings Smashed, Major Mishap Averted

कोटा-बारां हाइवे पर बेकाबू ट्रेलर पलटा, 2 घायल:पुलिया किनारे लगी 150 फीट रेलिंग तोड़ी, 30 फीट नीचे गिरा

- कॉपी लिंक

कोटा में तेज रफ्तार ट्रेलर बेकाबू होकर हाइवे से 30 फीट नीचे गिर गया। हादसा कैथून थाना क्षेत्र में कोटा बारां NH 27 की ताथेड पुलिया के पास हुआ। हादसे में ट्रेलर ड्राइवर व खलासी को चोट लगी है।

घटना मंगलवार तड़के 3 बजे की है। गनीमत रही कि उस वक्त पुलिया के नीचे या आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

देखें हादसे से जुड़ी PHOTOS…

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेलर बारां की तरफ से आ रहा था, और कोटा की तरफ जा रहा था। ताथेड पुलिया पर पहुंचने से पहले ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। हाइवे किनारे लगी लोहे की रेलिंग को 150 फीट तोड़ता हुआ पुलिया से 30 फीट नीचे जाकर पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर व खलासी को ट्रेलर से बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया।

हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

कैथून थाना ASI हीरालाल ने बताया कि घटना देर रात की है। ट्रेलर कोलकाता से अहमदाबाद जा रहा था। अचानक से अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गया। हादसे में ड्राइवर व खलासी को हल्की चोट लगी है। ट्रेलर में क्या भरा था। इस बारें में जानकारी नही की। क्योंकि पहले घायलों का इलाज जरूरी था। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

- कोटा में 17 साल के युवक ने लगाई फांसी, मौत: ई-मित्र की दुकान पर काम करता था, पुलिस सुसाइड के कारणों की कर रही तलाश

- कोटा में नहर में गिरी बाइक, एक की मौत: एक युवक को 7 फीट गहरे पानी से निकाला, मजदूरी कर घर लौटते समय हादसा

- डिलीवरी के बाद प्रसूता की तबीयत बिगड़ी, डायलिसिस शुरू: गर्भ में ही हो गई थी बच्चे की मौत, ज्यादा ब्लीडिंग की वजह से हालत गंभीर

- PWD में 6 साल से कॉन्ट्रैक्ट पर लगी प्राइवेट गाड़ी: SE बोले-पहले के अधिकारियों ने लगाई थी, RTO करे कार्रवाई; मेरी जिम्मेदारी नहीं

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें