राजस्थान में प्री-मानसून की बरसात: चूरू में 2.50 इंच से ज्यादा पानी गिरा
राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश जारी है, चूरू के सरदारशहर में 2.50 इंच से ज्यादा पानी बरसा, कई जगहों पर जलभराव हो गया, मौसम बदलने से तापमान में भी गिरावट हुई है

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Pre Monsoon Alert | Kota, Jaipur, Bharatpur, Ajmer Humid; 15+ Districts Yellow Alert
चूरू के सरदारशहर में 2.50 इंच से ज्यादा पानी बरसा:जयपुर में झमाझम बरसात, सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी
- कॉपी लिंक
राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश जारी है। जयपुर, सीकर, चूरू सहित आसपास के एरिया में बुधवार सुबह रुक-रुककर बरसात हुई। चूरू के सरदारशहर में शाम 4 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ, जो 5 बजे तक चला। इस दौरान 2.50 इंच से ज्यादा (70MM) पानी बरसा।
1 घंटे की बारिश के बाद शहर के मुख्य बाजार, शिव मार्केट, बीकानेर रोड़ और ताल मैदान समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। तेज बारिश के कारण सड़क पर पानी बहने लगा, जिसमें बाइक सवार फंस गया।
चूरू जिले के सुजानगढ़ में भी दोपहर में करीब 1 घंटे में करीब 25MM बारिश दर्ज हुई। इस दौरान शहर के गांधी चौक, सिंघी मंदिर के आगे और पीछे स्थित बाजार समेत कई जगहों पर जलभराव हो गया।
मौसम बदलने से तापमान में भी गिरावट हुई है। प्री-मानसून का ये दौर अगले तीन दिन जारी रह सकता है। इससे पहले मंगलवार को बीकानेर, कोटा संभाग के एरिया में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।
राजस्थान के मौसम के 2 PHOTOS…
ये शहर सबसे गर्म
पल-पल का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान ने जयपुर में 631 करोड़ रुपये के विकास अभियान का अनावरण किया; पीएम मोदी 4 जुलाई को 13,000 करोड़ रुपये की लागत वाले मेट्रो चरण-2 का शुभारंभ करेंगे

1.92 लाख में से 56 हजार का चयन, जयपुर से 4,817 यात्री जाएंगे, 71 प्रतिशत हुए बाहर - Jaipur News

जयपुर मेट्रो फेज-2: पीएम मोदी 4 जुलाई को रखेंगे नींव, 631 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात


