होमराजस्थानएक नहीं, दो नहीं, पूरे 23! उदयपुर में ट्यूबवेल से निकले रसल वाइपर प्रजाति के जहरीले सांप
राजस्थान

एक नहीं, दो नहीं, पूरे 23! उदयपुर में ट्यूबवेल से निकले रसल वाइपर प्रजाति के जहरीले सांप

एक नहीं, दो नहीं, पूरे 23! उदयपुर में ट्यूबवेल से निकले रसल वाइपर प्रजाति के जहरीले सांप उदयपुर के ढीकली गांव में एक ट्यूबवेल से दुर्लभ रसल वाइपर प्रजाति के 23 सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया. Published…

ETV Bharat के अनुसार11 जून 2026 को 07:32 am बजे
एक नहीं, दो नहीं, पूरे 23! उदयपुर में ट्यूबवेल से निकले रसल वाइपर प्रजाति के जहरीले सांप

सौजन्य से:- ETV Bharat

एक नहीं, दो नहीं, पूरे 23! उदयपुर में ट्यूबवेल से निकले रसल वाइपर प्रजाति के जहरीले सांप

उदयपुर के ढीकली गांव में एक ट्यूबवेल से दुर्लभ रसल वाइपर प्रजाति के 23 सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया.

Published : June 11, 2026 at 12:01 PM IST

उदयपुर : झीलों की नगरी उदयपुर के पास स्थित ढीकली गांव में बुधवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. यहां एक खेत में बने ट्यूबवेल के चैंबर से एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 23 जहरीले सांपों का रेस्क्यू किया गया. इसमें एक मादा रसल वाइपर और उसके 22 नवजात बच्चे शामिल थे. एक साथ इतनी बड़ी तादाद में सांप मिलने से पूरे इलाके में कौतूहल और डर का माहौल बन गया.

उदयपुर वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर के संभागीय अध्यक्ष चमन सिंह चौहान ने बताया कि उन्हें ढीकली गांव में सांप होने की सूचना मिली थी. सूचना पर वे अपनी टीम के सदस्य लक्ष्मीलाल गमेती के साथ मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक जांच में ट्यूबवेल के चैंबर में एक सांप दिखाई दिया, जिसके बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. रेस्क्यू टीम ने बेहद सूझबूझ और सावधानी से एक-एक कर सभी 22 बच्चों और उनकी मां को सुरक्षित बाहर निकाला.

इसे भी पढे़ं: धामण सांपों का 'कॉम्बैट डांस'...वर्चस्व के लिए हवा में उठ कर लड़े

रेस्क्यू के दौरान जैसे-जैसे टीम चैंबर की जांच करती गई, वहां से एक के बाद एक सांप निकलते गए. कुछ ही देर में पता चला कि चैंबर में रसल वाइपर का पूरा कुनबा मौजूद है. टीम ने सावधानीपूर्वक सभी सांपों को बाहर निकाला. इनमें एक वयस्क मादा रसल वाइपर और उसके 22 नवजात बच्चे शामिल थे.

चमन सिंह चौहान ने बताया कि रसल वाइपर एक विषैला सांप है और इसकी खास बात यह है कि यह अन्य कई सांपों की तरह अंडे नहीं देता, बल्कि सीधे बच्चों को जन्म देता है. इस प्रजाति का प्रजनन काल सामान्यतः नवंबर माह में होता है तथा जून या जुलाई के शुरुआती दिनों में मादा सांप बच्चों को जन्म देती है. रेस्क्यू टीम ने सभी सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर वन्यजीवों के अनुकूल प्राकृतिक आवास वाले सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया.

इसे भी पढे़ं: चलती बाइक पर युवक को दो बार सॉ स्केल्ड वाइपर ने डसा, सीट के नीचे छुपा था सांप

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें