होमखेलयात्रीगण ध्यान दें! 27 जून से जोधपुर से चेन्नई के बीच कोटा होकर चलेगी AC समर स्पेशल ट्रेन, मिल रहा कंफर्म टिकट
खेल

यात्रीगण ध्यान दें! 27 जून से जोधपुर से चेन्नई के बीच कोटा होकर चलेगी AC समर स्पेशल ट्रेन, मिल रहा कंफर्म टिकट

यात्रीगण ध्यान दें! 27 जून से जोधपुर से चेन्नई के बीच कोटा होकर चलेगी AC समर स्पेशल ट्रेन, मिल रहा कंफर्म टिकट जोधपुर से चेन्नई बीच और एमजीआर चेन्नई से जोधपुर एसी स्पेशल ट्रेन से यात्री भोपाल, नागपुर, चेन्नई, जयपुर व जोध…

ETV Bharat के अनुसार24 जून 2026 को 05:47 am बजे
यात्रीगण ध्यान दें! 27 जून से जोधपुर से चेन्नई के बीच कोटा होकर चलेगी AC समर स्पेशल ट्रेन, मिल रहा कंफर्म टिकट

सौजन्य से:- ETV Bharat

यात्रीगण ध्यान दें! 27 जून से जोधपुर से चेन्नई के बीच कोटा होकर चलेगी AC समर स्पेशल ट्रेन, मिल रहा कंफर्म टिकट

जोधपुर से चेन्नई बीच और एमजीआर चेन्नई से जोधपुर एसी स्पेशल ट्रेन से यात्री भोपाल, नागपुर, चेन्नई, जयपुर व जोधपुर की यात्रा कर सकेंगे.

Published : June 23, 2026 at 11:21 AM IST

कोटा: गर्मी की छुट्टियां खत्म होने वाली है. इसी को देखते हुए ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी होती जा रही है. रेलवे ने इसी का ध्यान रखते हुए जोधपुर से चेन्नई बीच और एमजीआर चेन्नई से जोधपुर के बीच में वातानुकूलित विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की. पूरी तरह से एसी स्पेशल ट्रेन कोटा से गुजरेगी. इस ट्रेन से यात्री भोपाल, नागपुर, चेन्नई, वारंगल, नेल्लौर, विजयवाड़ा, जयपुर एवं जोधपुर की यात्रा कर सकेंगे.

कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया, ट्रेन नंबर 04815 जोधपुर-चेन्नई बीच वीकली एसी स्पेशल ट्रेन 27 जून से 25 जुलाई के बीच पांच ट्रिप करेगी. वापसी में यह ट्रेन नंबर 04816 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल जोधपुर साप्ताहिक एक स्पेशल ट्रेन 30 जून से 28 जुलाई के बीच 5 ट्रिप करेगी.

सीनियर डीसीएम सौरभ जैन के मुताबिक, जोधपुर-चेन्नई बीच ट्रेन हर शनिवार को जोधपुर से रात 21:20 बजे रवाना होगी. ट्रेन देर रात 1:55 बजे जयपुर, अगले दिन रविवार सुबह 6:05 बजे कोटा के सोगरिया, 6:56 बजे बारां, दोपहर 3:00 बजे भोपाल एवं रात 8:20 बजे नागपुर पहुंचेगी. इसके बाद सोमवार सुबह 6:58 बजे वारंगल व रात 8:00 बजे चेन्नई बीच पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से मंगलवार शाम 5:15 बजे रवाना होगी. बुधवार सुबह 5:28 बजे वारंगल, दोपहर 2:15 बजे नागपुर एवं रात 10:40 बजे भोपाल पहुंचेगी. इसी तरह गुरुवार सुबह 7:13 बजे बारां, सुबह 8:10 बजे कोटा के सोगरिया, दोपहर 2:50 बजे जयपुर और रात 8:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी.

इतने कोच एवं ठहराव स्थल: ट्रेन में सेकंड एसी के दो, थर्ड एसी के 15, गार्ड के दो मिलाकर 19 कोच हैं. दोनों तरफ से बुकिंग ओपन हो गई. ट्रेन में दोनों तरफ से कंफर्म टिकट मिल रहे हैं. ट्रेन आते-जाते समय मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचेरल, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, बापतला, चिराला, ओंगोल, नेल्लौर, गुडुर व नायडूपेटा पर रूकेगी.

पढ़ें: आगरा-सूरत फेस्टिवल ट्रेन अब बनी समर स्पेशल, 15 जुलाई तक चलेगी...कोटा के यात्रियों को फायदा

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें