हॉकी में जयपुर ने अपने नाम दर्ज की जीत: अलवर को 3-1 से हराया, प्रदेश भर से 23 टीमों ने हिस्सा लिया था - Pali (Marwar) News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Pali - Jaipur Thrash Alwar 3 1 In Hockey Final; Trophies Awarded हॉकी में जयपुर ने अपने नाम दर्ज की जीत:अलवर को 3-1 से हराया, प्रदेश भर से 23 टीमों ने हिस्सा लिया था - कॉपी लिंक पाली के…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Pali
- Jaipur Thrash Alwar 3 1 In Hockey Final; Trophies Awarded
हॉकी में जयपुर ने अपने नाम दर्ज की जीत:अलवर को 3-1 से हराया, प्रदेश भर से 23 टीमों ने हिस्सा लिया था
- कॉपी लिंक
पाली के पुलिस लाइन में 16वीं राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को हुआ। यह मुकाबला जयपुर-अलवर के बीच खेला गया। जयपुर ने अलवर को 3-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मुकाबला बड़ा ही रोचक और कांटे का रहा।
इससे पहले रविवार सुबह तीसरे स्थान के लिए हनुमानगढ़ और भीलवाड़ा के बीच मैच खेला गया। जिसमें हनुमानगढ़ ने भीलवाड़ा को 3-1 से हराया। आयोजकों की ओर से विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विजेताओं को मिले इनाम
हॉकी पाली के अध्यक्ष महिपाल सिंह निम्बाड़ा एवं सचिव सत्यनारायण सिंह पुनाडिया ने बताया- समापन समारोह अतिथि के रूप में समाजसेवी मगराज जैन, कांग्रेस नेता संगीता बेनीवाल, कनिष्क शर्मा, जनक ओझा, पुनीत मुथा, अशोक भाटी, कालूराम, देवीसिंह सिसोदिया, विजयकान्त, अजय शर्मा, गणपत पंवार, मलकित सिंह मौजूद रहे। भामाशाहों ने विजेता टीम जयपुर को 51 हजार, द्वितीय पर रही अलवर को 21 हजार और तीसरे स्थान पर रही हनुमानगढ़ की टीम को 11 रुपए का इनाम दिया।
प्रतियागिता में 23 टीमों ने हिस्सा लिया
इस अवसर पर हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुण कुमार सारस्वत ने बताया- हॉकी पाली के तत्वावधान में 4 जून से 7 जून तक आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 23 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान व्यवस्था में दिनेश पंवार, सन्नी राठौड़, संजय राठौड़, चन्दवीर सिंह, प्रेम सिंह, मुमल कंवर, सीमा राठौड़, जयश्री पंवार, मांगूसिंह दूदावत, राजेश पाटनेचा, वासुदेव शर्मा, बहादुर सिंह राठौड़, ताराराम मेवाड़ा, अनिल सिंह ,नन्दू सिंह, विजय कच्छावाह, दीपक सोलंकी, गजेंद्र सिंह खींची, सिद्धार्थ गौर, धीरज पंवार, निशांत कौशिक, लोकेश मीणा, सुमेर सिंह, अनुराग, मोरगेट हिंदुस्तानी, प्रदीप सिंह नरुका, विकी पाण्डेय , अंकित, श्यामसुंदर, चंद्रेश शर्मा , शैतान सिंह,तथा कैलाश लामोरा आदि व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

403 उच्च पदों पर पुलिसकर्मियों को मिलेंगे पदोन्नति के अधिक अवसर: सीएम शर्मा

राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, चालक, घुड़सवार और बैंड विंग में बढ़े 403 उच्च पद

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस का एक्शन, 21 दिन में 1.65 लाख से अधिक वाहनों के काटे चालान


