खाटूश्यामजी तोरणद्वार हमला केस: 3 और फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, लखनऊ और जयपुर से दबोचे गए
खाटूश्यामजी तोरणद्वार हमला केस: 3 और फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, लखनऊ और जयपुर से दबोचे गए पुलिस ने इस तीन मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. Published : June 25, 2026 at 11:22 AM IST सीकर : खाटूश…

सौजन्य से:- ETV Bharat
खाटूश्यामजी तोरणद्वार हमला केस: 3 और फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, लखनऊ और जयपुर से दबोचे गए
पुलिस ने इस तीन मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.
Published : June 25, 2026 at 11:22 AM IST
सीकर : खाटूश्यामजी में तोरणद्वार पर हुए चर्चित करण कुमावत जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस थाना खाटूश्यामजी ने कार्रवाई करते हुए तीन और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में अक्षय शर्मा, राकेश जांगिड़ और विरेन्द्र उर्फ छोटक्या शर्मा शामिल हैं. इन तीनों आरोपियों पर सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था. आरोपियों की गिरफ्तारी अलग-अलग स्थानों से की गई, जिनमें लखनऊ, जयपुर और श्रीमाधोपुर क्षेत्र का मऊ गांव शामिल है.
पुलिस के अनुसार 26 मई की रात खाटूश्यामजी कस्बे के तोरणद्वार पर करण कुमावत पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला किया था. हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे. घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला काफी चर्चा में रहा. इस संबंध में घायल करण कुमावत के पिता मदनलाल कुमावत ने खाटूश्यामजी थाने में मामला दर्ज करवाया था. पुलिस ने प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी.
इसे भी पढे़ं: ठगी गैंग का सरगना 5000 का इनामी बदमाश आगरा से गिरफ्तार, 3 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा
तीन आरोपी पहले पकड़े जा चुके : खाटूश्याम जी थाना अधिकारी पवन चौबे ने बताया कि इस मामले में पहले ही आरोपी राजपाल सिंह, ललित उर्फ रूद्र शर्मा और धीरज जांगिड़ को गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था. वहीं तीन अन्य आरोपी लगातार फरार चल रहे थे. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया गया था. पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और वृत्ताधिकारी के निर्देशन में खाटूश्याम जी पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी.
संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी : पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए मुखबिर तंत्र, तकनीकी संसाधनों और साइबर सेल की सहायता ली. आरोपियों के रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी गई. साथ ही सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया. कई राज्यों में दबिश देने और लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने राकेश जांगिड़ को लखनऊ, अक्षय शर्मा को जयपुर तथा विरेन्द्र शर्मा को मऊ गांव से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.
इसे भी पढे़ं: खैरथल में दिनदहाड़े फायरिंग मामले में इनामी बदमाश चाचा-भतीजा गिरफ्तार, एक को जयपुर तो दूसरे को कोटा से दबोचा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

403 उच्च पदों पर पुलिसकर्मियों को मिलेंगे पदोन्नति के अधिक अवसर: सीएम शर्मा

राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, चालक, घुड़सवार और बैंड विंग में बढ़े 403 उच्च पद

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस का एक्शन, 21 दिन में 1.65 लाख से अधिक वाहनों के काटे चालान


