होमक्राइमजयपुर में पटाखा फैक्ट्री में आग,बच्चे समेत 4 की मौत: जलने के बाद सड़क पर तड़पते रहे, लोग देखते रहे; रिहायशी इलाके में थी फैक्ट्री - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में आग,बच्चे समेत 4 की मौत: जलने के बाद सड़क पर तड़पते रहे, लोग देखते रहे; रिहायशी इलाके में थी फैक्ट्री - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Fire Tragedy | Rajasthan Firecracker Factory Blast Fire LIVE Videos Update Kho Nagoriyan LIVEजयपुर में पटाखा फैक्ट्री में आग,बच्चे समेत 4 की मौत:जलने के बाद सड़क पर तड़प…

Dainik Bhaskar के अनुसार9 जून 2026 को 10:06 am बजे
जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में आग,बच्चे समेत 4 की मौत:  जलने के बाद सड़क पर तड़पते रहे, लोग देखते रहे; रिहायशी इलाके में थी फैक्ट्री - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Fire Tragedy | Rajasthan Firecracker Factory Blast Fire LIVE Videos Update Kho Nagoriyan

LIVEजयपुर में पटाखा फैक्ट्री में आग,बच्चे समेत 4 की मौत:जलने के बाद सड़क पर तड़पते रहे, लोग देखते रहे; रिहायशी इलाके में थी फैक्ट्री

- कॉपी लिंक

जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह 11 बजे भीषण आग लग गई। अग्निकांड में बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई और 4 मजदूर झुलस गए।

मरने वालों में अब्दुल वाहिद शामिल हैं। तीन की शिनाख्त नहीं हुई है। झुलसे आजीम खान (18), नासिर खान (20), समीर खान (20) और बिलाल (22) को SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ये खोह नागोरियान में रहीम नगर के रहने वाले हैं।

एसएमएस अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर आरके जैन ने बताया- समीर और नासिर 95% झुलस गए। बिलाल 75% और आदिब 65% जल गया।

जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने बताया- पटाखा फैक्ट्री खोह नागोरियान में आयशा नगर तलाई क्षेत्र आईटीआई कॉलेज के पास है। कोई ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग लगी है।

विधायक बोले- क्या पुलिस को पता नहीं था?

विधायक अमीन कागजी ने कहा- रिहायशी इलाके में बारूद का गोदाम होने का क्या पुलिस को नहीं पता था। लोग भी किसके दबाव में हैं, जो बोल नहीं रहे हैं। फैक्ट्री किसकी है, किसकी नहीं, इस पर भी कोई जवाब नहीं है।

विधायक ने कहा कि अब जिम्मेदार कहेंगे मरने वाले राजस्थान के नहीं हैं, तो क्या जीवन उनका नहीं है। फेल्योर तो आपका है।

हादसे से जुड़ी फोटोज…

….

ये खबर भी पढ़ें…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें