राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को लेकर असमंजस खत्म, अब 43 दिन का होगा ग्रीष्मावकाश
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को लेकर असमंजस खत्म, अब 43 दिन का होगा ग्रीष्मावकाश प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है. जानिए बड़ा अपडेट... Published : Ju…

सौजन्य से:- ETV Bharat
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को लेकर असमंजस खत्म, अब 43 दिन का होगा ग्रीष्मावकाश
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है. जानिए बड़ा अपडेट...
Published : June 8, 2026 at 5:29 PM IST
जयपुर: राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग ने शैक्षिक पंचांग वर्ष 2026-27 में संशोधन करते हुए ग्रीष्मावकाश की अवधि बढ़ा दी है. अब स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 35 दिनों के बजाय 43 दिनों की होंगी. शिक्षक संगठनों की नाराजगी और लगातार हो रहे आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्री की ओर से ये फैसला लिया गया था, जिसके आदेश अब जारी कर दिए गए हैं.
शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार पहले ग्रीष्मावकाश 17 मई 2026 से 20 जून 2026 तक निर्धारित था, जिसकी अवधि 35 दिन थी. संशोधित आदेश में इसे बढ़ाकर 17 मई 2026 से 28 जून 2026 कर दिया गया है. इससे छात्रों और शिक्षकों को 8 दिनों का अवकाश और मिलेगा. विभाग ने शैक्षिक पंचांग में एक और बदलाव करते हुए संस्था प्रधान की ओर से स्वीकृत किए जाने वाले अधिकृत अवकाशों की संख्या भी 1 से बढ़ाकर 2 कर दी है.
पढ़ें : राजस्थान में स्कूल दिवस बढ़कर हुए 214, छात्रों को मिलेगा 40 दिन ज्यादा पढ़ाई का मौका
शिक्षा विभाग के शासन उपसचिव आलोक जैन की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस संशोधन को तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा. आदेश की प्रतियां माध्यमिक शिक्षा निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, प्राथमिक शिक्षा निदेशालय सहित संबंधित विभागों को भेजी गई हैं.
ये किया गया बदलाव :
- ग्रीष्मावकाश 35 दिन से बढ़ाकर 43 दिन
- नई अवकाश अवधि 17 मई 2026 से 28 जून 2026
- अतिरिक्त छुट्टियां 8 दिन बढ़ाई गई
- संस्था प्रधान के अधिकृत अवकाश 1 से बढ़ाकर 2 किए
इससे पहले शिक्षक संगठनों की ओर से ग्रीष्मावकाश कटौती और प्रधानाचार्य अधिकृत अवकाश खत्म करने के विरोध में शिक्षक संगठन लगातार आंदोलनरत थे. जिस पर शिक्षा मंत्री ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए अपने निवास पर बुलाया था. लंबी बातचीत के बाद उन्होंने शिक्षकों की अवकाश से जुड़ी मांगों पर सैद्धांतिक सहमति जताते हुए ग्रीष्मावकाश 28 जून तक किए जाने का फैसला लिया था.
साथ ही संस्था प्रधानों के अधिकृत अवकाश को भी बहाल करने पर भी सहमति बनी थी. बहरहाल, राजस्थान में मई-जून के दौरान पड़ने वाली भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार के इस फैसले से छात्रों को भी राहत मिलेगी. साथ ही शिक्षकों को भी अवकाश अवधि में बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान आरएसओएस परिणाम 2026 लाइव अपडेट: कक्षा 10 और 12 का परिणाम जारी; डाउनलोड और नवीनतम अपडेट के लिए सीधा लिंक यहां देखें - द टाइम्स ऑफ इंडिया

जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, जलभराव से जनजीवन प्रभावित, बाढ़ संभावित जिलों के लिए रेस्क्यू टीमें रवाना
![[OUT] RSOS Result 2026 LIVE: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं रिजल्ट rsos.rajasthan.gov.in पर जारी, ये रहा Direct Link](https://cdn.sanity.io/images/8d6hcs3u/production/4e084f68735a9c41af44dfe25ce84d70ddfca631-1920x1080.jpg)
[OUT] RSOS Result 2026 LIVE: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं रिजल्ट rsos.rajasthan.gov.in पर जारी, ये रहा Direct Link


