₹5 से ₹10 में मिल रहे हैं मनपसंद पौधे... सरकारी नर्सरियों में उमड़ी भारी भीड़, घर बैठे ऑनलाइन ऐसे बुक करें
Sign In Advertisement X मानसून के मौसम में प्रदेश को अधिक हरा-भरा बनाने और 'हरियालो राजस्थान' अभियान को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान सरकार की सरकारी नर्सरियों…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
मानसून के मौसम में प्रदेश को अधिक हरा-भरा बनाने और 'हरियालो राजस्थान' अभियान को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान सरकार की सरकारी नर्सरियों में बेहद रियायती दरों पर पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं. यहां पौधों की शुरुआती कीमत महज 5 से 6 रुपये है, जबकि अधिकांश पौधे 10 रुपये तक की कीमत में मिल रहे हैं.
पौधे की प्रजाति के अनुसार कीमतें तय की गई हैं. नर्सरियों में करीब 50 से 60 प्रकार के पौधे उपलब्ध हैं, जिनमें नीम, गुलाब, मोगरा, चंपा, छायादार पेड़, सजावटी पौधे, फूलों की प्रजातियां और औषधीय पौधे शामिल हैं. सरकार की इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करना और प्रदेश में हरियाली बढ़ाना है.
सरकारी नर्सरियों में इन दिनों खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है. लोग एक-दो नहीं, बल्कि 10, 20 या उससे अधिक पौधों की एक साथ खरीदारी कर रहे हैं. कोई अपने घर और गार्डन की सुंदरता बढ़ाने के लिए पौधे ले रहा है, तो कोई कार्यालयों, संस्थानों या सामुदायिक स्थलों पर पौधारोपण के लिए खरीदारी कर रहा है. खरीदार अपनी जरूरत के अनुसार पौधों की सूची बनाकर नर्सरी पहुंच रहे हैं.
लोगों का कहना है कि जहां निजी नर्सरियों में यही पौधे 100 से 150 रुपये तक में मिलते हैं, वहीं सरकारी नर्सरियों में बेहद कम कीमत पर अच्छी गुणवत्ता के पौधे उपलब्ध हो रहे हैं. मानसून के दौरान पौधारोपण के लिए यह सबसे उपयुक्त समय माना जाता है, इसलिए बारिश का दौर तेज होने के साथ नर्सरियों में भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है.
सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए पौधों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी शुरू की है. इच्छुक खरीदार अपनी पसंद के पौधे और उनकी संख्या ऑनलाइन चुनकर भुगतान कर सकते हैं. ऑर्डर बुक होने के बाद उन्हें 15 दिनों का समय दिया जाता है, जिसके भीतर वे संबंधित सरकारी नर्सरी में जाकर रसीद दिखाकर अपने पौधे प्राप्त कर सकते हैं.
इस सुविधा से लोगों को बार-बार नर्सरी जाने की जरूरत नहीं पड़ती और अपनी सुविधा के अनुसार पौधे प्राप्त किए जा सकते हैं. सरकार की यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे रही है, बल्कि आम लोगों को बेहद कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण पौधे उपलब्ध कराकर 'हरियालो राजस्थान' अभियान को भी मजबूत कर रही है.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर-सलूंबर में आज बारिश का येलो अलर्ट: बादल छाने से मौसम ठंडा हो गया, इस पूरे सप्ताह बरसात की संभावना - Udaipur News

राजस्थान में मानसून की वापसी: 23-27 जुलाई के लिए भारी बारिश का अलर्ट

पनकीधाम स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का असर धनबाद तक, हावड़ा-जोधपुर व बीकानेर समेत कई ट्रेनें जुलाई में प्रभावित - howrah jodhpur bikaner and other trains via dhanbad to be affected due to panki dham yard remodelling


