जयपुर की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 5 लोगों की जलकर मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे
जयपुर की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 5 लोगों की जलकर मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे Jaipur Factory Fire: जयपुर की पटाखा फैक्ट्री में लगी आग में पांच लोग झुलकर मर गए. वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. फिलहाल मौके पर रेस…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 5 लोगों की जलकर मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे
Jaipur Factory Fire: जयपुर की पटाखा फैक्ट्री में लगी आग में पांच लोग झुलकर मर गए. वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
राजस्थान की राजधानी जयपुर के जगतपुरा इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस आग में जलकर पांच लोगों की मौत होने की बात सामने आई है. वहीं, कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसा खो नागोरियन इलाके का है. आग के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. हालांकि, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, मौके पर फायर ब्रिगेड के साथ ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौजूद हैं.
यह भी पढ़ें: मानव तस्करी, जबरन बनाया लुटेरी दुल्हन और फिर 3 राज्यों में रेप, नाबालिग की खौफनाक कहानी से दहला भरतपुर
अवैध रूप से चल रही थी फैक्ट्री
अभी तक की जानकारी में सामने आया है कि जिस पटाखा फैक्ट्री में हादसा हुआ, उसे अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था. ताजा अपडेट यह है कि पटाखा फैक्ट्री में लगी आग को पूरी तरह बुझाया लिया गया है. राहत और बचाव का काम भी खत्म हो गया है. फैक्ट्री में कुल आठ लोग मौजूद थे, जिनमें से पांच लोगों की झुलसकर मौत हो गई है और बाकी तीन गंभीर रूप से झुलस गए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह कारखाना काफी छोटा सा था और करीब 70 गज के प्लॉट में अवैध तरीके से संचालित हो रहा था.
यह भी पढ़ें: राजस्थान में सियासी हलचल, सचिन पायलट से BJP ने जताई हमदर्दी, अशोक गहलोत की भड़ास पर कांग्रेस की चुप्पी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

403 उच्च पदों पर पुलिसकर्मियों को मिलेंगे पदोन्नति के अधिक अवसर: सीएम शर्मा

राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, चालक, घुड़सवार और बैंड विंग में बढ़े 403 उच्च पद

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस का एक्शन, 21 दिन में 1.65 लाख से अधिक वाहनों के काटे चालान


