पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी 6 घायल, 5 को किया अजमेर रेफर
पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी 6 घायल, 5 को किया अजमेर रेफर हादसे में 6 जने घायल हुए. इनमें से पांच जनों को गंभीर घायल होने पर प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर किया गया. Published : July 12, 2026 at 8:55 PM IST कुचामन…

सौजन्य से:- ETV Bharat
पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी 6 घायल, 5 को किया अजमेर रेफर
हादसे में 6 जने घायल हुए. इनमें से पांच जनों को गंभीर घायल होने पर प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर किया गया.
Published : July 12, 2026 at 8:55 PM IST
कुचामन सिटी: डीडवाना कुचामन जिले के परबतसर उपखण्ड के ग्राम बडू से परबतसर रास्ते में मांडण घाटी में देर शाम एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 6 लोग घायल हो गए. घायलों को निजी वाहन से तुरंत राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 5 गंभीर घायलों को अजमेर रेफर कर दिया गया. सूचना पर परिजन और सामाजिक लोग अस्पताल पहुंचे. सभी घायल सोलर प्लांट लगाकर वापस लौट रहे थे. सभी घायल सोलर प्लांट लगाकर वापस लौट रहे थे.
परबतसर थाना हैड कांस्टेबल मनोज कुमार से मिली जानकारी के अनुसार एक पिकअप में नरेंद्र पुत्र धर्मेंद्र, रवि पुत्र मदनलाल, साहिल पुत्र शंकर, देवराज पुत्र बंशी राम, विष्णु पुत्र मोती राम (सभी जाती माली) निवासी परबतसर और जीतेन्द्र पुत्र घारू राम निवासी करकेडी बडू से सोलर प्लांट लगाकर वापस आ रहे थे. इसी दौरान अचानक मांडण घाटी के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई और सभी घायल हो गए. जिनमें पांच जनों को गंभीर घायल होने पर प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रैफर किया गया है. जबकि 6 अन्य जनों को परबतसर के राजकीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास क्षेत्र के सैकड़ों लोग राजकीय अस्पताल पहुंचे और घायलों की मदद की. सूचना पर परबतसर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी लेकर जांच में जुट गई.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में शराब की दुकान पर तेंदुए का हमला, दो कर्मचारी घायल

पाकिस्तान स्थित आईएसआई नेटवर्क का एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जो स्लीपर सेल बनाने और भारत में आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश में शामिल था का

एनएचआरसी ने राजस्थान सरकार को नोटिस दिया तिरस्कार और हिंसा के आरोपों पर


