प्रदेश में सबसे ज्यादा लघु और सूक्ष्म उद्यम जयपुर में: देश में 8.36 करोड़ छोटे उद्योग, इनमें राजस्थान 11वें नंबर पर - Bharatpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Bharatpur - Jaipur Has The Highest Number Of Small And Micro Enterprises In The State. प्रदेश में सबसे ज्यादा लघु और सूक्ष्म उद्यम जयपुर में:देश में 8.36 करोड़ छोटे उद्योग, इनमें राजस्थ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Bharatpur
- Jaipur Has The Highest Number Of Small And Micro Enterprises In The State.
प्रदेश में सबसे ज्यादा लघु और सूक्ष्म उद्यम जयपुर में:देश में 8.36 करोड़ छोटे उद्योग, इनमें राजस्थान 11वें नंबर पर
- कॉपी लिंक
देश में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की संख्या आठ करोड़ से ज्यादा हो गई है। मगर इसमें राजस्थान की हिस्सेदारी पांच प्रतिशत भी नहीं है। देश में राजस्थान 11वें स्थान पर है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश भर में उद्यम पंजीक
राजस्थान में राजधानी जयपुर व्यापारिक गतिविधियों का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरी है। यहां कुल 7.78 लाख ऐसे उद्योग धंधे स्थापित हैं। इसके बाद जोधपुर 2.63 लाख उद्यमों के साथ राज्य में दूसरे स्थान पर है। शेखावाटी क्षेत्र में सीकर 1.81 लाख उद्यमों के साथ अग्रणी जिलों में है। झुंझुनू जिले में कुल 1.23 लाख इकाइयां कार्यरत हैं। राजस्थान में मुख्य उद्यम 26.98 लाख हैं, जबकि छोटे व्यापारियों के 12.47 लाख उद्यम चल रहे हैं।प्रदेश में जयपुर और जोधपुर मेगा कमर्शियल हब के रूप में उभरे हैं।
जयपुर 7.78 लाख उद्यमों के साथ राज्य का इकलौता ऐसा ज़िला है जो सात लाख के पार निकल चुका है। वहीं, हस्तशिल्प, ग्वार गम और टेक्सटाइल उद्योगों के चलते जोधपुर भी इस श्रेणी में है। शिक्षा के हब सीकर में कोचिंग और सर्विस सेक्टर के उद्यम बढ़े हैं। यहां 1.81 लाख उद्यम संचालित हो रहे हैं। झुंझुनू ज़िले में भी प्रवासी व्यापारियों की मजबूत पृष्ठभूमि के चलते 1.23 लाख इकाइयां पंजीकृत हैं।
नए ज़िलों में भी उद्योगों ने गति पकड़ी है। डीडवाना- कुचामन 19,089 उद्यमों के साथ आगे है। कोटपुतली-बहरोड़ में 15,063, बालोतरा में 10,393 और खैरथल-तिजारा में 10,124 उद्यम चल रहे हैं। सीमावर्ती और जनजातीय जिलों में अभी उद्योगों की रफ्तार बड़े शहरों जैसी नहीं है। हालांकि पर्यटन से जुड़े व्यवसाय के चलते जैसलमेर में 26,375 इकाइयां हैं। इधर, प्रतापगढ़ में भी केवल 25,489 उद्यम संचालित हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान आरएसओएस परिणाम 2026 लाइव अपडेट: कक्षा 10 और 12 का परिणाम जारी; डाउनलोड और नवीनतम अपडेट के लिए सीधा लिंक यहां देखें - द टाइम्स ऑफ इंडिया

जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, जलभराव से जनजीवन प्रभावित, बाढ़ संभावित जिलों के लिए रेस्क्यू टीमें रवाना
![[OUT] RSOS Result 2026 LIVE: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं रिजल्ट rsos.rajasthan.gov.in पर जारी, ये रहा Direct Link](https://cdn.sanity.io/images/8d6hcs3u/production/4e084f68735a9c41af44dfe25ce84d70ddfca631-1920x1080.jpg)
[OUT] RSOS Result 2026 LIVE: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं रिजल्ट rsos.rajasthan.gov.in पर जारी, ये रहा Direct Link


