जयपुर कोचिंग संस्थानों पर जयपुर नगर निगम का बड़ा एक्शन, एक के बाद एक 8 कोचिंग संस्थानों को किया गया सीज
जयपुर : कोचिंग संस्थानों पर नगर निगम ने बड़ा एक्शन किया है. एक के बाद एक 8 कोचिंग संस्थानों को सीज किया गया है. फायर NOC नहीं लेने वाले 8 कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की गई है. गोपालपुरा बाईपास, त्रिवेणी चौराहा और रिद्धि…

सौजन्य से:- First India News
जयपुर : कोचिंग संस्थानों पर नगर निगम ने बड़ा एक्शन किया है. एक के बाद एक 8 कोचिंग संस्थानों को सीज किया गया है. फायर NOC नहीं लेने वाले 8 कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की गई है. गोपालपुरा बाईपास, त्रिवेणी चौराहा और रिद्धि-सिद्धि स्थित कोचिंग संस्थानों को सीज किया गया है. नगर निगम की फायर शाखा कार्रवाई कर रही है.
बता दें कि बिना फायर NOC राजधानी जयपुर में धड़ल्ले से हॉस्टल और PG चल रहे है. पैसों की लालच में संचालक स्टूडेंट्स की जान से खिलवाड़ कर रहे है. नियमों में स्पष्ट फायर NOC जरूरी है, लेकिन जमीनी हकीकत शून्य है. हैरानी की बात ये कि नगर निगम के पास हॉस्टल-PG का कोई डेटा ही नहीं है.
फायर सेफ्टी को लेकर जिम्मेदार निगम के अधिकारी अनजान और बेपरवाह बने हुए है. आग लगने पर बचाव के इंतजाम भी ज्यादातर जगहों पर नदारद है. ऐसे में सवाल राजधानी जयपुर को सुरक्षित करने की जिम्मेदारी कौन लेगा ?
फर्स्ट इंडिया के रियलिटी चैक के बाद निगम ने एक्शन लिया है. फायर एनओसी नहीं लेने वाले कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई हो रही है. निगम की फायर शाखा कार्रवाई कर रही है. आज सुबह फर्स्ट इंडिया की टीम ने रियलिटी चैक किया था. रियलिटी चैक में गंभीर लापरवाही और खामियां देखने को मिली.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राज्यपाल कटारिया आज से 2 दिन उदयपुर दौरे पर - Udaipur News

Jaipur News: लखनऊ अग्निकांड के बाद जयपुर में एक्शन, 14 कोचिंग और लाइब्रेरी सील, 24 संस्थानों को नोटिस

Rajasthan News: लखनऊ अग्निकांड के बाद जयपुर में Coaching Institutes पर कार्रवाई


