जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट Jaipur News In Hindi: जयपुर के चर्चित नीरजा मोदी स्कूल की छात्रा अमायरा खुदकुशी मामले में पुलिस ने 8 महीने बाद चार्जशीट…

सौजन्य से:- ABP News
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
Jaipur News In Hindi: जयपुर के चर्चित नीरजा मोदी स्कूल की छात्रा अमायरा खुदकुशी मामले में पुलिस ने 8 महीने बाद चार्जशीट पेश कर दी है. हालांकि, परिवार पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट है.
जयपुर के चर्चित नीरजा मोदी स्कूल में बुलिंग (Bullying) से तंग आकर चौथी मंजिल से कूदकर जान देने वाली 9 वर्षीय छात्रा अमायरा के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. घटना के करीब आठ महीने बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है. हालांकि, मासूम अमायरा का परिवार पुलिस की इस चार्जशीट से पूरी तरह असंतुष्ट है और उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं.
अमायरा के परिजनों का सीधा आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में दबाव में काम किया है. परिवार का कहना है कि चार्जशीट में स्कूल की प्रिंसिपल और क्लास टीचर के खिलाफ बेहद हल्की धाराओं में आरोप पेश किए गए हैं. परिजनों का मानना है कि पुलिस ने आरोपियों की मदद करने और मामले को कमजोर करने का प्रयास किया है.
Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
हाईकोर्ट जाने की तैयारी, अभिभावक संघ का मिला साथ
परिवार ने स्पष्ट कर दिया है कि वे इस चार्जशीट का कोर्ट में कड़ा विरोध करेंगे. परिजनों का कहना है कि वे कोर्ट से धाराएं बढ़ाए जाने की गुहार लगाएंगे. अगर जरूरत पड़ी, तो न्याय के लिए परिवार राजस्थान हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएगा.
इस लड़ाई में 'राजस्थान अभिभावक संघ' ने भी पीड़ित परिवार का खुलकर समर्थन किया है. संघ ने पुलिस की चार्जशीट पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी है कि जरूरत पड़ने पर वे न्याय के लिए एक बार फिर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे.
क्या था पूरा मामला?
जयपुर के मानसरोवर इलाके की रहने वाली चौथी क्लास की छात्रा अमायरा (9 वर्ष) ने पिछले साल 1 नवंबर को स्कूल बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूद कर अपनी जान दे दी थी. इस दर्दनाक घटना का लाइव सीसीटीवी (CCTV) वीडियो भी सामने आया था, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था.
परिवार वालों का आरोप था कि उनकी बेटी अमायरा को स्कूल के कुछ बच्चे लगातार परेशान (Bully) करते थे. इस बारे में क्लास टीचर से कई बार शिकायत भी की गई थी, लेकिन स्कूल प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया. इसी प्रताड़ना और अनदेखी से दुखी होकर मासूम ने यह खौफनाक कदम उठा लिया.
माता-पिता ने पुलिस की लापरवाही पर उठाए सवाल
इस मामले में छात्रा अमायरा के पिता विजय मीणा और मां शिवानी ने पुलिस पर शुरू से ही लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि इतने संवेदनशील मामले में भी पुलिस को चार्जशीट दाखिल करने में 8 महीने का लंबा वक्त लग गया, जो पुलिस की मंशा पर सवाल खड़े करता है.
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में शराब की दुकान पर तेंदुए का हमला, दो कर्मचारी घायल

पाकिस्तान स्थित आईएसआई नेटवर्क का एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जो स्लीपर सेल बनाने और भारत में आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश में शामिल था का

एनएचआरसी ने राजस्थान सरकार को नोटिस दिया तिरस्कार और हिंसा के आरोपों पर


