होमक्राइमजोधपुर: AC कंप्रेसर फटने से निजी अस्पताल में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला
क्राइम

जोधपुर: AC कंप्रेसर फटने से निजी अस्पताल में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला

जोधपुर: AC कंप्रेसर फटने से निजी अस्पताल में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला अस्पताल में भर्ती 9 मरीजों को पास ही के दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया. Published : June 10, 2026 at 9:54 PM IST जोधपुर: शहर के महामंदिर था…

ETV Bharat के अनुसार10 जून 2026 को 05:52 pm बजे
जोधपुर: AC कंप्रेसर फटने से निजी अस्पताल में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला

सौजन्य से:- ETV Bharat

जोधपुर: AC कंप्रेसर फटने से निजी अस्पताल में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला

अस्पताल में भर्ती 9 मरीजों को पास ही के दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया.

Published : June 10, 2026 at 9:54 PM IST

जोधपुर: शहर के महामंदिर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार देव शाम को एसी कंप्रेशर फटने से आग लग गई. जिसके चलते अस्पताल में अफरा–तफरी मच गई. आग की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची. राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती 9 मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया. इस दौरान धुआं होने से एक कर्मचारी बेहोश हो गई.

महामंदिर थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि निजी अस्पताल में आग की सूचना मिलने पर हम मौके पर पहुंचे थे. यहां प्रथम दृष्टया एसी के कंप्रेशर फटने से आग लगने की जानकारी सामने आई है. किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है. 9 मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. आग लगने के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है. घटना के दौरान अस्पताल के सामने से निकल रहे स्थानीय निवेश छमसा खत्री ने बताया कि आग का पता चलते ही मैं अंदर गया. देखा तो तो पांच एसी लगे थे, उनमें आग से धुआं निकल रहा था. हमने सभी मरीजों और कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकाल लिया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. एडीसीपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है.

पढ़ें: दर्दनाक ! फ्रिज खोलते ही जोरदार धमाके के साथ कंप्रेसर फटा, युवक की मौत

लपटों ने लोगों को डराया: अस्पताल में आग लगने के कुछ देर में ही तेज लपटें उठने लगी और धुंआ होने से आसपास के लोग डर गए. अस्पताल के नजदीकी एक कपड़े का शोरूम था. वहां मौजूद लोगों को भी पुलिस ने बाहर निकाला. जिससे आग नहीं फैल सके. नजदीक के सभी फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया. अस्पताल के दोनों तरफ से पानी डालकर आग पर नियंत्रण किया गया.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें