होमक्राइमसिरसा पुलिस और राजस्थान ANC की बड़ी कार्रवाई, भावदीन टोल पर ट्रक से करीब 89 किलो अफीम बरामद; चालक गिरफ्तार - major operation by sirsa police and rajasthan anc approximately 89 kg of opium seized from a truck at bhavdin toll plaza driver arrested
क्राइम

सिरसा पुलिस और राजस्थान ANC की बड़ी कार्रवाई, भावदीन टोल पर ट्रक से करीब 89 किलो अफीम बरामद; चालक गिरफ्तार - major operation by sirsa police and rajasthan anc approximately 89 kg of opium seized from a truck at bhavdin toll plaza driver arrested

सिरसा पुलिस और राजस्थान ANC की बड़ी कार्रवाई, भावदीन टोल पर ट्रक से करीब 89 किलो अफीम बरामद; चालक गिरफ्तार सिरसा पुलिस और राजस्थान एंटी नारकोटिक्स सेल ने भावदीन टोल पर ट्रक से 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामद की। ...और पढ़ें…

Jagran के अनुसार11 जून 2026 को 04:10 am बजे
सिरसा पुलिस और राजस्थान ANC की बड़ी कार्रवाई, भावदीन टोल पर ट्रक से करीब 89 किलो अफीम बरामद; चालक गिरफ्तार
 - major operation by sirsa police and rajasthan anc approximately 89 kg of opium seized from a truck at bhavdin toll plaza driver arrested

सौजन्य से:- Jagran

सिरसा पुलिस और राजस्थान ANC की बड़ी कार्रवाई, भावदीन टोल पर ट्रक से करीब 89 किलो अफीम बरामद; चालक गिरफ्तार

सिरसा पुलिस और राजस्थान एंटी नारकोटिक्स सेल ने भावदीन टोल पर ट्रक से 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामद की। ...और पढ़ें

HighLights

- सिरसा पुलिस ने ट्रक से 88 किलो 970 ग्राम अफीम पकड़ी।

- अफीम को ट्रक के चेसिस में वेल्डिंग कर छिपाया गया था।

- सिलीगुड़ी से जोधपुर जा रही थी साढ़े चार करोड़ की अफीम।

जागरण संवाददाता, सिरसा। सिरसा पुलिस और राजस्थान की एंटी नारकोटिक्स सल की संयुक्त टीम ने बुधवार को भावदीन टोल पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामद की। अफीम ट्रक के नीचे बाडी में लोहे के बाक्स बनाकर उसमें रखी गई थी और बाहर से वेल्डिंग किया हुआ था।

पुलिस को अफीम निकालने के लिए कटर से बाक्स काटने पड़े। पुलिस ने किशना राम पुत्र छोगा राम निवासी बिश्नोइयां की ढाणी भाणिया, तहसील राणावास, थाना शिवपुरा, जिला पाली राज्य राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

यह ट्रक जम्मू कश्मीर के गगनदीप का था और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी क्षेत्र से लेकर आया था और इसे राजस्थान के जोधपुर में सप्लाई किया जाना था। मालिक ने ड्राइवर को एक चक्कर का 60 हजार रुपये अदा करता था।

डीएसपी राज सिंह ने क्या बताया?

डीएसपी राज सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई सिरसा जिले के इतिहास में अफीम तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है। हरियाणा में भी अभी तक अफीम की इतनी बड़ी खेप बरामद नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि डिंग थाना पुलिस और राजस्थान पुलिस की टीम एनएच-9 स्थित टोल प्लाजा के निकट नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान फतेहाबाद की ओर से आ रहे ट्रक को रुकने का संकेत दिया गया। पुलिस को देखकर चालक ने ट्रक को तेज गति से भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीमों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे काबू कर लिया।

खबरें और भी

गहन जांच के दौरान ट्रक के नीचे लोहे की एंगल से विशेष रूप से तैयार किए गए गुप्त बाक्स मिले। इन बाक्सों में 95 पैकेटों में छिपाकर रखी गई 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामद की गई। इसके अलावा आरोपित चालक किशना के कब्जे से 40 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए।

बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े चार करोड़ रुपये आंकी गई है। डीएसपी ने बताया कि थाना डिंग में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें