राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव: BJP ने 7 दिन में बदली रणनीति, प्रभारियों का फेरबदल और पूर्व मेयर्स की टीम मैदान में
राजस्थान में आगामी निकाय व पंचायत चुनावों से पहले भाजपा ने सांगठनिक फेरबदल करते हुए 7 दिन में नई चुनाव संचालन समिति जारी की है। क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिए अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी और लालचंद कटारिया जैसे दिग्गजों के…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान में आगामी निकाय व पंचायत चुनावों से पहले भाजपा ने सांगठनिक फेरबदल करते हुए 7 दिन में नई चुनाव संचालन समिति जारी की है। क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिए अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी और लालचंद कटारिया जैसे दिग्गजों के प्रभार बदले गए हैं।
जयपुर: राजस्थान में आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियों को और अधिक धार देना शुरू कर दिया है। चुनावों की घोषणा से पहले अपनी रणनीति को सटीक बनाने के उद्देश्य से भाजपा ने महज सात दिन पहले जारी की गई संभागीय चुनाव संचालन समिति में संशोधन करते हुए नई सूची जारी की है। पार्टी का मुख्य फोकस जमीनी फीडबैक, क्षेत्रीय संतुलन और अनुभवी चेहरों के सही इस्तेमाल पर है।
'शहर की सरकार' के लिए पूर्व मेयर्स के अनुभव पर भरोसा
इस बार भाजपा ने केवल सांगठनिक नेताओं पर निर्भर रहने के बजाय उन चेहरों को प्राथमिकता दी है, जिन्हें नगर निगम और नगर पालिकाओं को चलाने का सीधा अनुभव रहा है। स्थानीय निकाय चुनाव के लिए गठित 'घोषणा पत्र समिति' में राज्य के 8 पूर्व महापौरों और पूर्व सभापतियों को शामिल किया गया है।
इनमें जयपुर की पूर्व महापौर सौम्या गुर्जर, कोटा से महेश विजयवर्गीय, उदयपुर से गोविंद टांक, अजमेर से बृजलता हाड़ा, बीकानेर से सुशीला राजपुरोहित, बांसवाड़ा से कृष्णा कटारा, भीलवाड़ा से राकेश शर्मा और भरतपुर से गिरीश चौधरी शामिल हैं। यह टीम घनश्याम तिवाड़ी के नेतृत्व में स्थानीय निकायों की मूलभूत समस्याओं जैसे- सफाई, सड़क, सीवरेज और प्रकाश व्यवस्था पर केंद्रित संकल्प पत्र तैयार करेगी।
7 दिनों में संशोधनों के पीछे क्षेत्रीय संतुलन की कवायद
एक हफ्ते के भीतर प्रभारियों और समितियों के पुनर्गठन को सांगठनिक दृष्टि से क्षेत्रीय समीकरणों को बेहतर बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
अजमेर और भरतपुर संभाग: पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को भरतपुर और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी को अजमेर संभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
जयपुर व अजमेर में फेरबदल: पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया को अब अजमेर संभाग का दायित्व सौंपा गया है, जबकि भरतपुर से पूर्व विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित और प्रसन्न चंद मेहता को जयपुर संभाग में शामिल किया गया है।
बीकानेर और नए चेहरे: बीकानेर संभाग में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र गहलोत और ज्योति मिर्धा को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, राज्यसभा सांसद अलका सिंह को भरतपुर संभाग समिति में पहली बार जगह मिली है।
वरिष्ठता और अनुभव का तालमेल
पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी को घोषणा पत्र समिति का प्रमुख बनाकर संगठन ने अनुभव को प्राथमिकता दी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि स्थानीय चुनाव सीधे आम जनता के दैनिक मुद्दों से जुड़े होते हैं, इसलिए भाजपा ने शुरुआती फीडबैक के आधार पर अपने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक व्यावहारिक व मजबूत बनाने के लिए ये संशोधन किए हैं।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन कॉन्फ्रेंस का भव्य समापन, सर्वसम्मति से अपनाया गया 'जयपुर घोषणा पत्र–2026'

अब मानेसर से जयपुर तक बिना रुके होगा सफर, शाहजहांपुर टोल प्लाजा भी हुआ बैरियर-फ्री - delhijaipur nh48 shahjahanpur toll now barrierfree with mlff

राजस्थान सरकार का बड़ा तोहफा, LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती


