जयपुर के बाद जोधपुर में CJP कार्यकर्ता की पिटाई: भाजयुमो कार्यकर्ता ने थप्पड़ मारा; 2 दिन पहले स्कूल की बदहाली दिखाने पर हमला हुआ था - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - CJP Ultimatum Ends | Jaipur School Protest & Rampura Controversy Update जयपुर के बाद जोधपुर में CJP कार्यकर्ता की पिटाई:भाजयुमो कार्यकर्ता ने थप्पड़ मारा; 2 दिन पहले स्कूल की ब…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- CJP Ultimatum Ends | Jaipur School Protest & Rampura Controversy Update
जयपुर के बाद जोधपुर में CJP कार्यकर्ता की पिटाई:भाजयुमो कार्यकर्ता ने थप्पड़ मारा; 2 दिन पहले स्कूल की बदहाली दिखाने पर हमला हुआ था
- कॉपी लिंक
राजस्थान के जोधपुर में रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमा) के कार्यकर्ता ने CJP कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया।
इसके बाद CJP और ABVP के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने ABVP और भारतीय जनता युवा मोर्चा के 2 पदाधिकारियों समेत 11 लोगों को हिरासत में लिया है। कॉकरोच जनता पार्टी का कार्यक्रम जोधपुर के गांधी शांति प्रतिष्ठान में हो रहा था।
डीसीपी ईस्ट मनीष कुमार चौधरी ने कहा- कुछ लोग सीजेपी के कार्यक्रम में चारदीवारी कूदकर आने की कोशिश कर रहे थे। इसके चलते कुछ लोगों को डिटेन किया है। मारपीट की सूचना आएगी तो आगे की कार्रवाई करेंगे।
2 दिन पहले 21 अगस्त को जयपुर में रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान CJP कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ था। CJP ने कार्रवाई के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। ग्रामीणों ने भी CJP के खिलाफ एक्शन नहीं होने पर गिरफ्तारियां देने की चेतावनी दी थी।
जयपुर में CJP वर्कर्स-ग्रामीणों में झड़प की तस्वीर
रांका बोले- सभी स्कूल ठीक नहीं होने तक नहीं रुकेंगे
जयपुर की घटना के बाद शनिवार सुबह स्कूल को 50 मीटर दूर बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया था। CJP की राजस्थान प्रवक्ता रेखा शर्मा ने कहा- 1 सितंबर से स्कूल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सरकार यह काम पहले ही कर लेती तो हमें वहां जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती।
CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर लिखा- यह CJP की बड़ी जीत है। भैंसों के तबेले में चल रहे रामपुरा के स्कूल का अब नवनिर्माण होगा।
जो हिंसा कराई गई, उसकी जरूरत नहीं थी। जब तक हिंसा फैलाने वालों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक राजस्थान के सभी सरकारी स्कूल ठीक नहीं हो जाते।
उस बिल्डिंग की 3 PHOTOS, जहां स्कूल को शिफ्ट किया
जयपुर की घटना के बाद CJP के बयान
….
ये खबरें भी पढ़िए…
जोधपुर और जयपुर की घटना से जुड़ा हर अपडेट देखने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
सीजेपी के को कन्वीनर आशुतोष रांका पुलिस पहरे में गांधी शांति प्रतिष्ठान से लौटे। आशुतोष के रवाना होने के दौरान पुलिस ने कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी रोका।
- कॉपी लिंक
जोधपुर डीसीपी ईस्ट मनीष कुमार चौधरी ने कहा- सीजेपी का कार्यक्रम चल रहा है। कुछ लोग कार्यक्रम स्थल की चारदीवारी कूदकर आने की कोशिश कर रहे थे। इसके चलते कुछ लोगों को डिटेन किया है। मारपीट की सूचना आएगी तो आगे की कार्रवाई करेंगे।
- कॉपी लिंक
पुलिस ने एबीवीपी जोधपुर विभाग संयोजक ललित दाधीच और भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता राजवीर बंता समेत 11 लोगों को पकड़ा है।
- कॉपी लिंक
जोधपुर में रेजिडेंसी रोड पर स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे।
इस दौरान भाजयुमो के कार्यकर्ता ने CJP के कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद CJP और ABVP के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने ABVP और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कुछ कार्यकर्ताओं को डिटेन किया है। उधर, शास्त्री सर्किल गार्डन पर कॉकरोच जनता पार्टी के छात्र संवाद कार्यक्रम को पुलिस ने अनुमति नहीं दी है।
- कॉपी लिंक
CJP के सीनियर लीडर और कार्यकर्ता आज जोधपुर दौरे पर रहेंगे। आज शाम जोधपुर में छात्रों से संवाद होगा। CJP की राजस्थान प्रवक्ता रेखा शर्मा ने कहा कि सरकार ने हमारी एक मांग को पूरा कर दिया है। 1 सितंबर से स्कूल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
अगर सरकार यह काम पहले ही कर लेती, तो हमें वहां जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती। हम उम्मीद करते हैं कि सरकार राजस्थान के 3000 जर्जर स्कूलों की सुध जल्द लेकर बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराएगी।
रामपुरा गांव में हुड़दंग कर हमारे साथ मारपीट की गई। हम सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। अगर हुड़दंग में CJP का भी कोई व्यक्ति शामिल था, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई हो।
- कॉपी लिंक
सीजेपी ने सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने और रामपुरा-कंवरपुरा प्रकरण में कार्रवाई की मांग को लेकर 21 अगस्त को सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।
CJP पहले ही प्रदेश के सरकारी स्कूलों की जमीनी स्थिति को लेकर सरकार पर सवाल खड़े कर चुकी है।
CJP का कहना है कि स्कूलों में बच्चों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं और इस मुद्दे को लेकर सरकार को जवाब देना चाहिए।
- कॉपी लिंक
ग्रामीणों और सीजेपी ने शनिवार सुबह एक-दूसरे के खिलाफ जयपुर के शिवदासपुरा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट, हुड़दंग मचाने के आरोप लगाए। दोनों पक्षों ने पुलिस पर भी उन पर दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।
रामपुरा गांव के लोगों ने शनिवार को कहा था- CJP ने पुलिस प्रशासन पर हमारे खिलाफ 48 घंटे में कार्रवाई करने का दबाव बनाया था, लेकिन अब हम सरकार से यह मांग करते हैं कि जिन लोगों ने हमारे गांव में आकर उत्पात मचाया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों ने कहा- अगर सरकार ने अगले 24 घंटे में उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो रामपुरा गांव का हर व्यक्ति, बुजुर्ग से लेकर बच्चा पुलिस को अपनी गिरफ्तारी देगा। हम किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे, बल्कि कॉकरोच को उनकी ही भाषा में जवाब देंगे।
- कॉपी लिंक
ग्रामीणों ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने उनके गांव का माहौल खराब कर रखा है। इससे पूरे गांव में दहशत है। बच्चे डरे हुए हैं। वे स्कूल नहीं जा रहे हैं।
ये लोग बड़ी संख्या में गांव में हथियार लेकर आए थे। उन्होंने डराया-धमकाया भी है। वहीं, सीजेपी का आरोप है कि शुक्रवार को गांव में उन्हें पीटा गया।
कार्यकर्ताओं के कपड़े फाड़ दिए गए। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द हमला करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जाए।
- शादी छिपाने वाले लिव-इन पार्टनर को होगी जेल: धोखा दिया तो 5 साल तक की सजा; जानिए राजस्थान UCC बिल में क्या होंगे नए प्रावधान
- भास्कर एक्सक्लूसिवटंकी-टावर पर चढ़ने वालों से होगी सरकारी खर्च की वसूली: पुलिसवालों की उस दिन की सैलरी, दमकल-एंबुलेंस के पेट्रोल का पैसा प्रदर्शन करने वालों से लेंगे
- 64 साल साथ रहे पति-पत्नी की गठजोड़े में निकाली अंतिम-यात्रा: पेड़ के फेरे लगवाकर एक चिता पर किया विदा; डेढ़-घंटे में दोनों ने तोड़ा था दम
- आज 14 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट: 4 शहरों में हुई हल्की बरसात, तापमान 40 डिग्री के करीब, गर्मी-उमस बढ़ी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में CJP के कार्यक्रम में बवाल, ABVP कार्यकर्ताओं पर जबरन घुसने का आरोप

Road Accidents : जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर 3 महिलाओं की मौत, सिरोही में ट्रेलर ने दो दोस्तों को कुचला

134K views · 5.6K reactions | जयपुर की उस स्कूल का हाल, जिसका निरीक्षण करने पहुँची CJP की टीम पर हुआ हमला बीबीसी की टीम उस वक़्त मौक़े पर मौजूद थी जब सीजेपी के कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई. वहाँ क्या क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में. पूरी रिपोर्ट बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के यूट्यूब चैनल पर. रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा एडिट: तारिक़ ख़ान | BBC News हिन्दी


