होम›क्राइम›CJP सदस्य को हिरासत में लेने के बाद सुबह घर छोड़ गई पुलिस, रांका बोले- 'कुछ हदें पार...'
क्राइम

CJP सदस्य को हिरासत में लेने के बाद सुबह घर छोड़ गई पुलिस, रांका बोले- 'कुछ हदें पार...'

CJP सदस्य को हिरासत में लेने के बाद सुबह घर छोड़ गई पुलिस, रांका बोले- 'कुछ हदें पार...' CJP ने दावा किया था कि 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट से पहले दीपक बालियान समेत कई सदस्यों और वॉलंटियर्स को पुलिस जबरन हिरासत में ले रही ह…

ABP News के अनुसार9 अक्टूबर 2026 को 04:05 am बजे
CJP सदस्य को हिरासत में लेने के बाद सुबह घर छोड़ गई पुलिस, रांका बोले- 'कुछ हदें पार...'

सौजन्य से:- ABP News

CJP सदस्य को हिरासत में लेने के बाद सुबह घर छोड़ गई पुलिस, रांका बोले- 'कुछ हदें पार...'

CJP ने दावा किया था कि 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट से पहले दीपक बालियान समेत कई सदस्यों और वॉलंटियर्स को पुलिस जबरन हिरासत में ले रही है. यह हर राज्य में हो रहा है. अगर दीपक को रिलीज न किया गया तो बड़ा आंदोलन होगा.

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के 10 अक्टूबर वाले प्रस्तावित प्रोटेस्ट से पहले राजस्थान पुलिस ने CJP प्रवक्ता दीपक बालियान को देर रात करीब 10.00 हिरासत में ले लिया था. पुलिस अलवर स्थित दीपक के घर पहुंची और उन्हें उठाकर अपने साथ ले गई थी. हालांकि, अगले ही दिन सुबह 7.00 बजे के करीब पुलिस ने उन्हें रिलीज कर दिया. यह तब हुआ जब सीजेपी समेत अन्य संगठनों ने इसे 'गैर-कानूनी हिरासत' बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी.

दरअसल, दीपक को हिरासत में लिए जाने की जानकारी जैसे ही CJP के अन्य सदस्यों को लगी, उन्होंने सड़कों पर उतरने की वॉर्निंग दी. कॉकरोच जनता पार्टी के को-फाउंडर आशुतोष रांका ने अपने समर्थकों से अपील की थी कि दीपक के समर्थन में भारी संख्या में तुरंत कठूमर पुलिस स्टेशन पहुंचें.

'याचना नहीं रण होगा'

चेतावनी के लहजे में आशुतोष रांका ने यह भी लिखा था कि प्रिय राजस्थान पुलिस, दीपक को तुरंत रिहा करें वरना राजस्थान की जनता के गुस्से का सामना करने के लिए तैयार रहें. समय बीत रहा है. दीपक को गुंडों की तरह किडनैप करके राजस्थान पुलिस ने बहुत बड़ी गलती कर दी है. अब याचना नहीं अब रण होगा.

दीपक को हिरासत में लिए जाने के दौरान पूरे समय रांका एक्टिव रहे और उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा, "बहुत मजेदार, मुझे अभी पता चला है कि पुलिस ने दीपक बालियान को धारा 151 के तहत 'शांति भंग' के आरोप में गिरफ्तार किया है. दीपक अपने घर में थे जब उन्हें 'शांति भंग' के आरोप में पुलिस ने उठा लिया. अब तो राजस्थान पुलिस ने पुलिसिंग के नए मानक स्थापित कर दिए हैं."

यह भी पढ़ें: जोधपुर में शादी के नाम पर लड़कियों की दलाली का खेल! दो गिरफ्तार

अलवर पुलिस ने दीपक को घर ले जाकर छोड़ा

10 अक्टूबर से शुरू होने वाले प्रदर्शन से पहले दीपक बालियान को हिरासत में लिए जाने पर हड़कंप मच गया था. कई घंटे तक हिरासत में रखने के बाद अलवर पुलिस ने दीपक बालियान को उनके घर ले जाकर छोड़ दिया. सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने दीपक बालियान को छोड़े जाने की पुष्टि भी की.

अपडेट देते हुए रांका ने बताया, "राजस्थान पुलिस दीपक को 100 किलोमीटर तक घुमाती रही, लेकिन आखिर में उन्हें उनके घर वापस छोड़ना ही पड़ा. कुछ हदें पार नहीं की जानी चाहिए, और अच्छी बात है कि राजस्थान पुलिस को आखिरकार यह बात समझ आ गई."

हनुमान बेनीवाल ने भी जताई थी नाराजगी

नागौर सांसद और रालोप प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने भी अलवर पुलिस द्वारा दीपक बालियान को उठाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की थी. उन्होंने एक्स पर लिखा था, "CJP के को-इंचार्ज दीपक बालियान को कठूमर पुलिस द्वारा हिरासत में लेना राजस्थान पुलिस की हठधर्मिता है. लोकतांत्रिक रूप से आंदोलन करना किसी भी नागरिक का अधिकार है मगर किसी भी प्रदर्शन या आंदोलन से पहले सरकार द्वारा ऐसे किसी को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान है. राजस्थान पुलिस के उच्च अधिकारी इस प्रकरण में संज्ञान लेकर तत्काल प्रभाव से दीपक बालियान को रिहा करें."

यह भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें