होमक्राइमजोधपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के कार्यक्रम में हंगामा, दीवार फांदकर घुसे प्रदर्शनकारी
क्राइम

जोधपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के कार्यक्रम में हंगामा, दीवार फांदकर घुसे प्रदर्शनकारी

जोधपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के कार्यक्रम में हंगामा, दीवार फांदकर घुसे प्रदर्शनकारी एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बवाल के बाद पुलिस ने रांका को सुरक्षित जयपुर रवाना किया गया. Published : August 23, 2026 at…

ETV Bharat के अनुसार23 अगस्त 2026 को 02:55 pm बजे
जोधपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के कार्यक्रम में हंगामा, दीवार फांदकर घुसे प्रदर्शनकारी

सौजन्य से:- ETV Bharat

जोधपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के कार्यक्रम में हंगामा, दीवार फांदकर घुसे प्रदर्शनकारी

एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बवाल के बाद पुलिस ने रांका को सुरक्षित जयपुर रवाना किया गया.

Published : August 23, 2026 at 8:03 PM IST

जोधपुर: शहर के गांधी शांति प्रतिष्ठान में आयोजित 'शिक्षा नई पीढ़ी के सवाल' कार्यक्रम के दौरान रविवार को भारी हंगामा हुआ, जहां CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के पहुंचने पर मीडिया से नोकझोंक और एबीवीपी-भाजयुमो कार्यकर्ताओं के दीवार फांदकर घुसने के बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा के बीच जयपुर रवाना कर दिया. गांधी शांति प्रतिष्ठान में आयोजित इस कार्यक्रम में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका तय समय से देरी से पहुंचे. उनके पहुंचने पर उनके समर्थकों और वहां मौजूद मीडियाकर्मियों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई. इसके बाद आशुतोष हाथ में संविधान की किताब थामकर कार्यक्रम के अंदर शामिल हुए.

युवक के साथ मारपीट: कार्यक्रम के दौरान ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दीवार फांदकर अंदर घुस आए. प्रदर्शनकारियों ने बाहर खड़े एक युवक के साथ मारपीट की और हॉल के अंदर जाने का प्रयास किया. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और एबीवीपी संयोजक ललित दाधीच तथा भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता राजवीर बांता को पकड़कर बाहर निकाला. डीसीपी ईस्ट मनीष चौधरी ने बताया कि दीवार फांदकर अंदर घुसने वाले दो लोगों को डिटेन कर रातानाडा थाने में पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में विवाद का मामला, दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस थाने में शिकायत

शिक्षक ने उठाया सवाल: कार्यक्रम के दौरान स्कूलों के निरीक्षण को लेकर भी तीखी बहस हुई. आयोजकों ने कहा कि वे स्कूलों के हालात जानने के लिए निरीक्षण करना चाहते हैं, लेकिन सरकार इसकी अनुमति नहीं दे रही है. इस पर कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक जेठाराम ने सवाल उठाया कि जब स्कूलों में प्रवेश और व्यवस्था के स्पष्ट नियम हैं, तो अलग से निरीक्षण क्यों किया जाए. उन्होंने इसे राजनीतिक फायदे के लिए चलाया गया एक एजेंडा बताया.

जयपुर के लिए रवाना किया: वहीं, भाजपा नेता हितेश व्यास ने मीडियाकर्मियों के साथ हुए दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की. विवाद और हंगामे को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए कार्यक्रम समाप्त होते ही आशुतोष रांका को पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में जोधपुर से जयपुर के लिए रवाना कर दिया. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार CJP कार्यकर्ताओं का सोमवार को स्कूलों का दौरा करने का प्लान था.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

जयपुर: 6 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 15 गाड़ियां खाक, 80 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
क्राइम

जयपुर: 6 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 15 गाड़ियां खाक, 80 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

जयपुर नगर निगम चुनाव: नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 15 स्थलों का निर्धारण
क्राइम

जयपुर नगर निगम चुनाव: नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 15 स्थलों का निर्धारण

130K views · 5.5K reactions | जयपुर की उस स्कूल का हाल, जिसका निरीक्षण करने पहुँची CJP की टीम पर हुआ हमला

बीबीसी की टीम उस वक़्त मौक़े पर मौजूद थी जब सीजेपी के कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई. वहाँ क्या क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में.

पूरी रिपोर्ट बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के यूट्यूब चैनल पर.

रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा
एडिट: तारिक़ ख़ान | BBC News हिन्दी
क्राइम

130K views · 5.5K reactions | जयपुर की उस स्कूल का हाल, जिसका निरीक्षण करने पहुँची CJP की टीम पर हुआ हमला बीबीसी की टीम उस वक़्त मौक़े पर मौजूद थी जब सीजेपी के कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई. वहाँ क्या क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में. पूरी रिपोर्ट बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के यूट्यूब चैनल पर. रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा एडिट: तारिक़ ख़ान | BBC News हिन्दी

निकाय चुनावों को लेकर राजस्थान-पंजाब-हरियाणा पुलिस अलर्ट:  सीमावर्ती इलाकों में बढ़ेगी निगरानी, आईजी ने दिए निर्देश - Hanumangarh News
क्राइम

निकाय चुनावों को लेकर राजस्थान-पंजाब-हरियाणा पुलिस अलर्ट: सीमावर्ती इलाकों में बढ़ेगी निगरानी, आईजी ने दिए निर्देश - Hanumangarh News