होमक्राइमजयपुर: तबेले में चल रहे स्कूल का काम सिंतबर से होगा शुरू, CJP ने CM को थैंक्स कर कहा- हम यही तो मांग रहे थे
क्राइम

जयपुर: तबेले में चल रहे स्कूल का काम सिंतबर से होगा शुरू, CJP ने CM को थैंक्स कर कहा- हम यही तो मांग रहे थे

Rajasthan school Controvesary and CJP: 1 सितंबर से रामपुरा के कंवरपुरा राजकीय स्कूल के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा । इस खबर के सामने आने के बाद सीजेपी नेशनल प्रवक्ता आशुतोष रांका ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सीएम क…

Navbharat Times के अनुसार23 अगस्त 2026 को 07:55 am बजे
जयपुर: तबेले में चल रहे स्कूल का काम सिंतबर से होगा शुरू, CJP ने CM को थैंक्स कर कहा- हम यही तो मांग रहे थे

सौजन्य से:- Navbharat Times

Rajasthan school Controvesary and CJP: 1 सितंबर से रामपुरा के कंवरपुरा राजकीय स्कूल के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा । इस खबर के सामने आने के बाद सीजेपी नेशनल प्रवक्ता आशुतोष रांका ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सीएम का धन्यवाद किया हैं। उन्होंने कहा कि यहीं तो हमारी डिंमाड थी।

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बगरू में स्कूल विवाद को आखिर शनिवार रात सुलझा दिया। उन्होंने वहां के जर्जर भवन के लिए नवीन भवन की घोषणा कर दी हैं। 18 लाख रुपए की लागत से अब 1 सितंबर से रामपुरा के कंवरपुरा राजकीय स्कूल के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा। इसको लेकर सीजेपी नेशनल प्रवक्ता आशुतोष रांका ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सीएम का धन्यवाद किया हैं। उन्होंने कहा कि यहीं तो हमारी डिंमाड थी।

आशुतोष रांका ने कहा- हम यही तो चाहते थे

बीते दिनों शुक्रवार को कंवरपुरा सरकारी स्कूल की विजिट के दौरान सीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ। इस घटना को लेकर जमकर बवाल हुआ। इधर, शनिवार रात सीएम की घोषणा के बाद आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि सीएम ने 1 सितंबर से नया स्कूल भवन बनाने की घोषणा की हैं, हम यही तो चाहते थे। उन्होंने सीएम का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम राजस्थान में कोई वोट मांगने नहीं आए हैं, हम चाहते हैं कि स्कूल ठीक हो, इसके साथ उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि हम पर जो हमला हुआ है। इस घटना की निष्पक्ष जांच की जाए। इस मामले में जो भी दोषी हो, उन पर कार्रवाई हो, चाहे हम ही अगर इस मामले में दोषी है, तो हमें भी गिरफ्तार किया जाए।

18 लाख रुपए की लागत से बनेगा नया भवन

प्रदेश से पूरे देश तक की सुर्खियों में छाए बगरू स्कूल विवाद को लेकर सियासत में काफी हलचल रही। यह मामला बढ़ता हुआ देखकर सीएम भजनलाल शर्मा ने गंभीरता दिखाते हुए शनिवार रात बड़े आदेश जारी किया। इसमें अब 1 सितंबर से नए भवन के निर्माण का कार्य शुरू होगा। इसको लेकर दो विभिन्न मदों में 18 लाख रुपए की राशि स्वीकृत किए गए है। जिसके बाद अब स्कूल के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा।

दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस में मामला दर्ज

बीते दिनों हुए विवाद के बाद शिवदासपुरा पुलिस थाने में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। इस मामले को लेकर पुलिस अब जांच में जुट गई है। इधर, आशुतोष रांका का का कहना है कि उनके पास इस हमले के सारे सबूत, लाइव वीडियो मौजूद है, जो उन्होंने सोशल मीडिया पर इस समय शेयर कर दिए थे। इस मामले को लेकर उन्होंने हमले में बीजेपी का हाथ बताया था। इसको लेकर आशुतोष रांका का और बगरू के विधायक कैलाश चंद वर्मा के बीच जमकर बयान बाजी भी हुई।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें