होमक्राइमउदय सिंह बने गंगरार के नए डीएसपी: DSP के APO के बाद खाली था पद, चित्तौड़गढ़ के चार पुलिस सर्किलों में नए अधिकारी तैनात - Chittorgarh News
क्राइम

उदय सिंह बने गंगरार के नए डीएसपी: DSP के APO के बाद खाली था पद, चित्तौड़गढ़ के चार पुलिस सर्किलों में नए अधिकारी तैनात - Chittorgarh News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Chittorgarh - 141 DSP Transfer List Out | Rajasthan Police Shakeup उदय सिंह बने गंगरार के नए डीएसपी:DSP के APO के बाद खाली था पद, चित्तौड़गढ़ के चार पुलिस सर्किलों में नए अधिकारी तैनात…

Dainik Bhaskar के अनुसार9 जून 2026 को 07:32 am बजे
उदय सिंह बने गंगरार के नए डीएसपी:  DSP के APO के बाद खाली था पद, चित्तौड़गढ़ के चार पुलिस सर्किलों में नए अधिकारी तैनात - Chittorgarh News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Chittorgarh

- 141 DSP Transfer List Out | Rajasthan Police Shakeup

उदय सिंह बने गंगरार के नए डीएसपी:DSP के APO के बाद खाली था पद, चित्तौड़गढ़ के चार पुलिस सर्किलों में नए अधिकारी तैनात

- कॉपी लिंक

राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर की ओर से जारी तबादला सूची में प्रदेशभर के 141 पुलिस उप अधीक्षकों (डीएसपी) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसका असर चित्तौड़गढ़ जिले पर भी पड़ा है, जहां गंगरार, कपासन, निंबाहेड़ा और बड़ीसादड़ी सहित कई प्रमुख पुलिस सर्कि

तबादला सूची के अनुसार उदय सिंह को गंगरार का नया डीएसपी नियुक्त किया गया है। उनके अलावा जिले के अन्य पुलिस सर्किलों में भी नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गंगरार और कपासन में नए डीएसपी लगाए गए

जारी ट्रांसफर सूची के अनुसार गंगरार डिवीजन में उदय सिंह चुंडावत को नया डीएसपी नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले भीलवाड़ा साइबर क्राइम में पुलिस उप अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे।

गंगरार का पद पिछले कुछ समय से खाली था। पूर्व डीएसपी शिवन्या चौधरी को एपीओ किए जाने के बाद यहां नए अधिकारी की नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था।

वहीं कपासन डिवीजन में एसीबी में कार्यरत हरीश भारती को नया डीएसपी बनाया गया है। वर्तमान डीएसपी हरजी लाल यादव का तबादला जयपुर पुलिस आयुक्तालय के बस्सी क्षेत्र में किया गया है। अब कपासन में हरीश भारती जिम्मेदारी संभालेंगे।

निंबाहेड़ा और ट्रैफिक शाखा में भी फेरबदल

निंबाहेड़ा सर्किल में कार्यरत डीएसपी बद्रीलाल भांड का तबादला सिरोही कर दिया गया है। उनकी जगह ट्रैफिक डीएसपी शिवलाल टेलर को निंबाहेड़ा भेजा गया है।

इसी क्रम में जोधपुर ग्रामीण के भोपालगढ़ क्षेत्र में कार्यरत डीएसपी भूराराम खिलेरी को ट्रैफिक शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बड़ीसादड़ी में हरिश्चंद्र सिंह को मिली जिम्मेदारी

बड़ीसादड़ी डिवीजन में भी डीएसपी स्तर पर बदलाव किया गया है। यहां कार्यरत डीएसपी देशराज कुलदीप का तबादला अलवर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में कर दिया गया है।

उनकी जगह भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में कार्यरत उप अधीक्षक हरिश्चंद्र सिंह को बड़ीसादड़ी डिवीजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिले के प्रमुख सर्किलों में बदले अधिकारी

तबादला आदेशों के बाद चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार, कपासन, निंबाहेड़ा और बड़ीसादड़ी जैसे प्रमुख पुलिस सर्किलों में नए अधिकारियों की नियुक्ति हो गई है। पुलिस मुख्यालय के इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारी जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें