बिना JEE की परीक्षा भी आईआईटी जोधपुर में पढ़ने का मौका, 4 साल के डिग्री कोर्स के लिए एडमिशन शुरू
आईआईटी जोधपुर ने अपने मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी में BS प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इसके लिए जेईई मेन या जेईई एडवांस्ड स्कोर की जरूरत नहीं है।

सौजन्य से:- Navbharat Times
यह प्रोग्राम छात्रों को तेजी से बढ़ रहे क्षेत्रों में इंडस्ट्री के लिए जरूरी जानकारी और भविष्य के लिए जरूरी स्किल्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। अगर आप भी मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी में BS डिग्री कोर्स में दाखिले की सोच रहे हैं तो यहां पूरी डिटेल देख लें।
IIT जोधपुर में बिना JEE के मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी में BS कोर्स
IIT जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, संस्थान ने अपने मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी में BS प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। जो कैंडिडेट्स एडमिशन लेना चाहते हैं तो वे अप्लाई कर सकते हैं। मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी में चार साल का BS प्रोग्राम मैनेजमेंट के मुख्य कॉन्सेप्ट्स को नई टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ने के लिए बनाया गया है, जिससे छात्रों को अलग-अलग क्षेत्रों की जानकारी और इंडस्ट्री के लिए जरूरी स्किल्स विकसित करने में मदद मिलती है।इसका करिकुलम बिजनेस मैनेजमेंट, डिजिटल टेक्नोलॉजी, डेटा-आधारित फैसले लेने, इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित है। एकेडमिक पढ़ाई के अलावा यह प्रोग्राम प्रैक्टिकल अनुभव और असल दुनिया में इनके इस्तेमाल पर ध्यान देता है, जिससे ग्रेजुएट्स तेजी से बदलते टेक्नोलॉजी और बिजनेस के माहौल में करियर के लिए तैयार हो सकें।
IITJ के नए प्रोग्राम की मुख्य बातें
- AI, मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी, डेटा साइंस और बिजनेस एनालिटिक्स को मिलाकर बनाया गया इंटरडिसिप्लिनरी करिकुलम।
- एक ही अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में बिजनेस स्ट्रैटेजी और टेक्नोलॉजी, दोनों सीखने का मौका।
- मार्केट और टेक्नोलॉजी के नए ट्रेंड्स के हिसाब से बनाया गया इंडस्ट्री-ओरिएंटेड करिकुलम।
- प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स, केस स्टडीज और असल दुनिया की बिजनेस चुनौतियों के जरिए प्रैक्टिकल लर्निंग।
- इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के कॉन्सेप्ट्स को समझने का मौका।
- AI-बेस्ड और टेक्नोलॉजी-आधारित करियर के लिए स्किल्स डेवलप करने पर फोकस।
- अनुभवी फैकल्टी मेंबर्स और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स से सीखने के मौके।
IIT Jodhpur BS Managment Course PDF
IIT जोधपुर के BS प्रोग्राम में बिना JEE दाखिला, जानें प्रोसेस
IIT जोधपुर में BS इन मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी प्रोग्राम के लिए एडमिशन प्रोसेस कई चरणों में होगा। एडमिशन के लिए जेईई मेन या JEE एडवांस्ड स्कोर की जरूरत नहीं है। कैंडिडेट्स को तय समय-सीमा के अंदर हर चरण पूरा करना होगा।- सबसे पहले ऑनलाइन एप्लीकेशन ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल के के माध्यम से पूरा करना होगा।
- इसके बाद ₹999 का एंट्रेंस टेस्ट फीस जमा करनी होगी। इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन फाॅर्म फिल करना होगा।
- शुरुआती स्क्रीनिंग के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को काउंसलिंग सेशन के लिए बुलाया जाएगा, जहां उन्हें प्रोग्राम, एलिजिबिलिटी और एडमिशन प्रोसेस के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।
- इसके बाद ₹5,000 की सीट बुकिंग फीस (नॉन-रिफंडेबल) जमा करके अपनी सीट कन्फर्म करनी होगी।
- चुने गए कैंडिडेट्स को प्रोविजनल एडमिशन ऑफर मिलेगा। एडमिशन कन्फर्म करने के लिए ऑफर मिलने के 10 दिनों के अंदर पहले साल की एकेडमिक फीस जमा करनी होगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Sachin Pilot : ‘जनता अब बदलाव चाहती है’, राजस्थान में गरमाई राजनीति के बीच ऐसा क्यों बोले सचिन पायलट? | Sachin Pilot Media Interaction Banswara Bhajan Lal Government Attack 2026

वन स्टेट, वन इलेक्शन पर राजस्थान सरकार का बड़ा प्लान; निकाय और पंचायत चुनाव साथ कराने की तैयारी

भजनलाल सरकार का बड़ा दावा, प्राकृतिक खेती में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, मिशन से 2 लाख से ज्यादा किसान जुड़े | Natural Farming Rajasthan Bhajanlal Sharma Natural Farming Mission


