होमक्राइमJaipur CJP Clash: CJP हमले पर रांका का आरोप कैलाश वर्मा के साथ दिखे हमलावर; विधायक बोले गांव वाले मेरे अपने
क्राइम

Jaipur CJP Clash: CJP हमले पर रांका का आरोप कैलाश वर्मा के साथ दिखे हमलावर; विधायक बोले गांव वाले मेरे अपने

{"_id":"6a8956b5ed471dfe680fe9c9","slug":"cjp-team-attack-ashutosh-ranka-kailash-verma-madan-dilawar-rajasthan-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur CJP Clash: CJP हमले पर रांका का आरोप कैलाश व…

Amar Ujala के अनुसार22 अगस्त 2026 को 11:54 am बजे
Jaipur CJP Clash: CJP हमले पर रांका का आरोप कैलाश वर्मा के साथ दिखे हमलावर; विधायक बोले गांव वाले मेरे अपने

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a8956b5ed471dfe680fe9c9","slug":"cjp-team-attack-ashutosh-ranka-kailash-verma-madan-dilawar-rajasthan-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur CJP Clash: CJP हमले पर रांका का आरोप कैलाश वर्मा के साथ दिखे हमलावर; विधायक बोले गांव वाले मेरे अपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Jaipur CJP Clash: CJP हमले पर रांका का आरोप कैलाश वर्मा के साथ दिखे हमलावर; विधायक बोले गांव वाले मेरे अपने

Sat, 22 Aug 2026 01:29 PM IST

प्रतीक पांडेय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

Published by: प्रतीक पांडेय

Updated Sat, 22 Aug 2026 01:29 PM IST

सार

Jaipur CJP Clash: सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ जयपुर के बगरू में हुई मारपीट की घटना पर ने अब तूल पकड़ लिया है। इसमें दो पक्ष सामने आए हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता अशुतोष रांका ने कहा कि जिन लोगों ने हमला किया वो एक दिन पहले स्थानीय विधायक कैलाश वर्मा के साथ बैठे दिखाई दिए थे। वहीं विधायक कैलाश वर्मा  ने कहा कि यह मेरा गांव हैं। गांव के लोगों के साथ उनका गहरा रिश्ता है।

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र में सीजेपी टीम पर हुए हमले को लेकर सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशुतोष रांका ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रांका ने कहा कि कल हुई मारपीट और हिंसा के लिए बाहर से गुंडों को बुलाया गया था। उन्होंने दावा किया कि इन लोगों की तस्वीरें आज ट्विटर पर सार्वजनिक की गई हैं और यही लोग घटना से एक रात पहले स्थानीय विधायक कैलाश वर्मा के साथ बैठे दिखाई दिए थे। उन्होंने कहा कि सुबह जिन लोगों ने हुड़दंग किया, वे पिछली रात कैलाश वर्मा के साथ मौजूद थे।

'हमला पूरी तरह सुनियोजित था'

रांका ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से सुनियोजित और समन्वित हमला था। पत्थरों के इस्तेमाल के तरीके से ऐसा प्रतीत होता है कि हमलावरों की मंशा जान से मारने की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कल घटनास्थल पर पुलिस पूरी तरह नदारद थी। पुलिस से लगातार संपर्क करने की कोशिश के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अब पूरा देश और दुनिया यह देखेगी कि राजस्थान पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच करती है या नहीं।

वीडियो सार्वजनिक किए, दूसरे पक्ष से भी मांगे सबूत

उन्होंने कहा कि सीजेपी ने अपने सभी वीडियो सार्वजनिक कर दिए हैं। यदि दूसरे पक्ष के पास भी घटना से जुड़े वीडियो हैं तो उन्हें भी सार्वजनिक करना चाहिए। रांका ने कहा कि अब यह देखना होगा कि राजस्थान पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करती है या नहीं।

विज्ञापन

FIR दर्ज होने का दावा, बोले- हम डरने वाले नहीं

रांका ने बताया कि कल उनकी कानूनी टीम और हमले के पीड़ित मौके पर मौजूद थे। उन्होंने उसी दिन शिकायत दर्ज कराई थी और उन्हें जानकारी मिली है कि FIR भी दर्ज हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सीजेपी के लोग न तो डरने वाले हैं, न हिंसा का सहारा लेने वाले और न ही पीछे हटने वाले हैं।

स्कूलों की बदहाली पर जारी रहेगी लड़ाई

रांका ने कहा कि उनकी लड़ाई स्कूलों को ठीक कराने के लिए है और यह संघर्ष उसी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। अब पूरा देश राजस्थान के स्कूलों की बदहाली देखेगा और सरकार को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: अनियंत्रित बस ने पांच की जान ली, पांच गंभीर; हाइवे किनारे ऑर्केस्ट्रा देख रहे थे, तभी आ गई मौत

अब स्कूल नहीं, सीधे इस्तीफे की मांग

रांका ने कहा कि वह खुद जल्द ही दोबारा स्कूलों का दौरा करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब मामला केवल स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सीधे मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग तक जाएगा। उन्होंने कहा कि मंत्री अपने कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने में विफल रहे हैं।

मेरा गांव हैं, लोगों से मेरा रिश्ता है

CJP एक्टिविस्ट आशुतोष रांका के आरोपों पर BJP विधायक कैलाश वर्मा ने कहा कि सीजेपी वाले क्या कांग्रेस के एजेंट हैं? गांव में आने की हिम्मत कैसे हुई? यह उनका गांव हैं। यहां के लोगों के साथ मेरा गहरा रिश्ता है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि कुछ लोग गांव की ज़िंदगी की असलियत को समझे बिना, सिर्फ़ इंग्लिश-मीडियम स्कूलों और बड़े शहरों के नज़रिए से बातें करते हैं। सीएम भजन लाल ने राज्य में स्कूलों के विकास के लिए करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट्स को मंज़ूरी दी है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

72K views · 3K reactions | जयपुर की उस स्कूल का हाल, जिसका निरीक्षण करने पहुँची CJP की टीम पर हुआ हमला

बीबीसी की टीम उस वक़्त मौक़े पर मौजूद थी जब सीजेपी के कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई. वहाँ क्या क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में.

पूरी रिपोर्ट बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के यूट्यूब चैनल पर.

रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा
एडिट: तारिक़ ख़ान | BBC News हिन्दी
क्राइम

72K views · 3K reactions | जयपुर की उस स्कूल का हाल, जिसका निरीक्षण करने पहुँची CJP की टीम पर हुआ हमला बीबीसी की टीम उस वक़्त मौक़े पर मौजूद थी जब सीजेपी के कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई. वहाँ क्या क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में. पूरी रिपोर्ट बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के यूट्यूब चैनल पर. रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा एडिट: तारिक़ ख़ान | BBC News हिन्दी

जयपुर में पीजी एंट्रेंस एग्जाम के दौरान बिजली गुल, अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, NTA की तरफ से करवाई परीक्षा रद्द
क्राइम

जयपुर में पीजी एंट्रेंस एग्जाम के दौरान बिजली गुल, अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, NTA की तरफ से करवाई परीक्षा रद्द

जयपुर में स्कूल के दौरे को लेकर बवाल: CJP और ग्रामीणों ने दर्ज कराई क्रॉस FIR, मारपीट का आरोप

 - jaipur school visit row cjp villagers file cross firs
क्राइम

जयपुर में स्कूल के दौरे को लेकर बवाल: CJP और ग्रामीणों ने दर्ज कराई क्रॉस FIR, मारपीट का आरोप - jaipur school visit row cjp villagers file cross firs

Error 500 (Server Error)!!1500.That’s an error.There was an error. Please try again later.That’s all we know.
क्राइम

Error 500 (Server Error)!!1500.That’s an error.There was an error. Please try again later.That’s all we know.