जोधपुर में जल्द खुलेगा नया विशेष साइबर कोर्ट: सरकार ने दी मंजूरी, ठगी के मामलों का जल्द होगा निपटारा - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Cyber Court Approved | Govt Nod For Fraud Cases जोधपुर में जल्द खुलेगा नया विशेष साइबर कोर्ट:सरकार ने दी मंजूरी, ठगी के मामलों का जल्द होगा निपटारा - कॉपी लिंक जोधपुर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Cyber Court Approved | Govt Nod For Fraud Cases
जोधपुर में जल्द खुलेगा नया विशेष साइबर कोर्ट:सरकार ने दी मंजूरी, ठगी के मामलों का जल्द होगा निपटारा
- कॉपी लिंक
जोधपुर में डिजिटल फ्रॉड और साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए राजस्थान सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने राजस्थान हाईकोर्ट के परामर्श से जोधपुर में एक विशेष साइबर कोर्ट की स्थापना को मंजूरी दे दी है।
यह नया न्यायालय वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) स्तर का होगा।
साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों के मामलों में जल्द होंगे निपटारे
जोधपुर में इस विशेष कोर्ट के शुरू होने से अब स्थानीय पुलिस और साइबर सेल द्वारा पकड़े गए ऑनलाइन ठगों, डेटा हैकर्स और सोशल मीडिया अपराधियों के मामलों की सुनवाई तेजी से हो सकेगी। जिससे पीड़ित आम जनता को जल्द राहत मिल सकेंगी।
क्योंकि साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों के मामलों में तकनीकी उलझनों के चलते न्याय मिलने में देरी होती है। ऐसे में इसी समस्या को दूर करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम, 2000 और अन्य संबंधित कानूनों के तहत दर्ज मुकदमों का तेजी से निपटारा करने के लिए इस कोर्ट का सृजन किया गया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को 50 करोड़ रुपये चुकाने होंगे

राजस्थान के टोंक में शराब की दुकान में तेंदुए का हमला, वन टीम ने सुरक्षित पकड़ लिया

अर्ध-रोजगार से डॉक्टर बनने तक: राजस्थान के 19 वर्षीय छात्र की दिलचस्प कहानी


