'मुझे पीटा गया, कपड़े फाड़े गए', जयपुर में बवाल पर आशुतोष रांका के गंभीर आरोप, किसे दिया ये अल्टीमेटम?
जयपुर के बगरू में जर्जर प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं को ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और गाड़ियों के शीशे फोड़ दिए। सीजेपी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका न…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जयपुर के बगरू में जर्जर प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं को ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और गाड़ियों के शीशे फोड़ दिए। सीजेपी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि 'भाजपा के गुंडों' ने उनकी शर्ट फाड़ी, वॉलेंटियर का हाथ तोड़ा और महिलाओं के साथ बदतमीजी की।
जयपुर: स्कूलों की बदहाली को लेकर निरीक्षण करने गए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं के साथ जयपुर के बगरू में मारपीट की गई है। आरोप हैं कि स्थानीय गांववालों ने सीजेपी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उनकी गाड़ियों को भी तोड़-फोड़ दिया। हालांकि सीजेपी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका ने आरोप लगाया है कि उनके साथ बीजेपी के गुंडों ने मारपीट की है।
'भाजपा के गुंडे' वहां पर मौजूद थे'
आशुतोष रांका ने मारपीट की घटना के बाद कहा कि हम लोग रामपुरा कंवरपुरा के स्कूल का निरीक्षण करने गए थे। पिछले कई सालों से वो स्कूल भैंसों के तबेले में चल रहा है। पिछले साल भी हम निरीक्षण करने गए थे। तब भी भैंसों के तबेले में ही स्कूल चल रहा था। हमसे पहले ही वो लोग, 'भाजपा के गुंडे' वहां पर मौजूद थे। हमारे वॉलेंटियर्स के साथ मारपीट की गई। हमने जाने से पहले पुलिस को भी जानकारी दी थी। इसके बावजूद वो लोग नहीं रुके। हमारी गाड़ियों के शीशे तोड़े गए।
मुक्के मारे, ट्यूब में पत्थर रखे, महिलाओं के साथ बदतमीजी
आशुतोष रांका ने आगे कहा कि महिलाओं के साथ पुरुषों ने बदतमीजी की है। उन्हें मुक्के मारे गए। उन्होंने कहा कि मेरी भी शर्ट फाड़ी गई है। हमारे एक वॉलेंटियर का हाथ तोड़ा गया। इन लोगों ने ट्यूब में पत्थर रखे हुए थे। ट्यूब से पत्थर से मारा है। खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को अल्टीमेटम
कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका ने कहा कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को वह सिर्फ एक चीज कहना चाहेंगे कि 48 घंटे का समय है, इस समय में इन गुंडों को अरेस्ट किया जाए। ऑर्डर को वापस लिया जाए। नहीं तो हम पूरे राजस्थान में आंदोलन करेंगे और इस बार सिर्फ स्कूलों की बात नहीं होगी बल्कि मदन दिलावर के इस्तीफे की भी बात होगी। हम तुम्हारी गुंडागर्दी से डरने वाले लोग नहीं हैं। आपको ये मंजूर है कि स्कूल भैंसों के तबेले में चल रहा है, लेकिन ये मंजूर नहीं है कि कोई स्कूलों को ठीक करने की बात करे।
पुलिस ने हाथ खड़े किए
आशुतोष रांका ने पुलिस पर भी बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वहां पत्थरबाजी हो रही थी, लेकिन पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए। पुलिस ने कहा कि हम कुछ नही करेंगे, ये आपका मैटर है। ये सब मदन दिलावर के कहने पर हुआ है। यह पूरी तरह से सुनियोजित था।
अभिजीत दिपके के साथ भी जयपुर में हुई थी मारपीट
बता दें कि इससे पहले 15 जून को जयपुर में सीजेपी ने शहीद स्मारक पर प्रदर्शन किया था। उस दौरान CJP फाउंडर अभिजीत दिपके के साथ भी हाथापाई की गई थी। कुछ लोगों ने अभिजीत दिपके को गेट से अंदर घुसते ही घेर लिया था और चांटा मार दिया था।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

'क्या मैं पाकिस्तानी हूं, आतंकवादी लगती हूं...’ जयपुर में CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई के बाद भड़की शिवांगी

जयपुर में तनाव, सीजेपी टीम ने सरकारी स्कूल के दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया

गहलोत ने राजस्थान सरकार के स्कूल निर्देश की आलोचना की, इसे वापस लेना चाहते हैं


