होमक्राइमजयपुर-सीकर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रोले ने बाइक को कुचला, मां-बेटे की मौके पर ही मौत
क्राइम

जयपुर-सीकर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रोले ने बाइक को कुचला, मां-बेटे की मौके पर ही मौत

जयपुर-सीकर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रोले ने बाइक को कुचला, मां-बेटे की मौके पर ही मौत सीकर-जयपुर रोड पर नींदड़ मोड़ के पास हुआ हादसा, सड़क पर लगा जाम. Published : June 16, 2026 at 11:35 AM IST जयपुर : राजधानी जयपुर में…

ETV Bharat के अनुसार16 जून 2026 को 09:04 am बजे
जयपुर-सीकर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रोले ने बाइक को कुचला, मां-बेटे की मौके पर ही मौत

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर-सीकर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रोले ने बाइक को कुचला, मां-बेटे की मौके पर ही मौत

सीकर-जयपुर रोड पर नींदड़ मोड़ के पास हुआ हादसा, सड़क पर लगा जाम.

Published : June 16, 2026 at 11:35 AM IST

जयपुर : राजधानी जयपुर में हादसों की रफ्तार कम नहीं हो रही है. सीकर- जयपुर मोड़ पर आज मंगलवार सुबह एक ट्रोले ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में बाइक चकनाचूर हो गई. जबकि बाइक सवार महिला और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा नींदड़ मोड़ के पास हुआ. हादसे के बाढ़ सड़क पर लंबा जाम लग गया. जानकारी मिलने पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे.

किराए के मकान में रहते थे : हरमाड़ा थाने के एएसआई हरि सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह जयपुर-सीकर रोड पर नींदड़ मोड़ के पास सीमेंट से भरे एक ट्रोले ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार 40 वर्षीय महिला संगीता कंवर और उनके बेटे 18 वर्षीय सूर्या की मौत हो गई. हादसे में जान गंवाने वाले मां-बेटे मूलतः परबतसर (डीडवाना-कुचामन) के रहने वाले हैं. वे यहां जयपुर में हरमाड़ा थाना इलाके में मनसा माता नागर में किराए के मकान में रहते थे.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई ट्रैवलर, 17 लोग घायल, हरिद्वार से लौट रहे थे श्रद्धालु

काम पर जाते समय हुआ हादसा : उन्होंने बताया कि बाइक सवार महिला और उसका बेटा मार्बल का काम करते थे. वे सुबह अपने घर से काम पर जा रहे थे. इसी दौरान एक ट्रोले ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद ट्रोला चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने ट्रोले को जब्त कर लिया है. चालक की तलाश जारी है. उन्होंने बताया कि दोनों शवों को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें