जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज Jaipur News In Hindi: जयपुर में UGC नियमों के खिलाफ राजपूत करणी सेना का प्रदर्शन उग्र हुआ. पुलिस ने वाटर कैनन छोड़े और लाठीचार्ज किया. राजधानी जयपुर में यूनिवर…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
Jaipur News In Hindi: जयपुर में UGC नियमों के खिलाफ राजपूत करणी सेना का प्रदर्शन उग्र हुआ. पुलिस ने वाटर कैनन छोड़े और लाठीचार्ज किया.
राजधानी जयपुर में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों को वापस लेने (Rollback) की मांग को लेकर श्री राजपूत करणी सेना और विभिन्न सवर्ण संगठनों का प्रदर्शन उग्र हो गया. बीकानेर से शुरू हुई 600 किलोमीटर लंबी पदयात्रा के जयपुर पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई. हालात बेकाबू होते देख पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन (Water Cannon) और हल्के लाठीचार्ज का इस्तेमाल करना पड़ा.
जानकारी के अनुसार, UGC के नए नियमों को सवर्ण छात्रों और शैक्षणिक संस्थानों के हितों के खिलाफ बताते हुए करणी सेना ने बीकानेर से यह पदयात्रा निकाली थी. रविवार (2 अगस्त) को इस यात्रा का जयपुर में समापन होना था. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शहर के कलेक्ट्रेट और मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नए नियमों में कई ऐसे प्रावधान हैं जिनका दुरुपयोग हो सकता है, इसलिए इन्हें तत्काल वापस लिया जाना चाहिए.
राजस्थान में निकाय चुनाव लड़ेगी RPI, रामदास अठावले का ऐलान
रावण गेट पर भारी बवाल, DCP से भी हुई धक्का-मुक्की
जब प्रदर्शनकारी जयपुर के आउटर इलाके रावण गेट के पास पहुंचे, तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की. यहीं पर पुलिस और करणी सेना के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की शुरू हो गई. मामला इतना गरमा गया कि मौके पर मौजूद डीसीपी (DCP) स्तर के अधिकारी के साथ भी प्रदर्शनकारियों की नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई. भीड़ को बेकाबू होता देख पुलिस ने वाटर कैनन मशीन से पानी की बौछारें कीं और हल्का बल प्रयोग (लाठीचार्ज) कर भीड़ को खदेड़ने का प्रयास किया.
कलेक्ट्रेट के बाहर देर शाम तक चलता रहा हंगामा
पुलिस की इस सख्ती और झड़प के बावजूद सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचने में सफल रहे. कलेक्ट्रेट के बाहर मुख्य सड़क पर देर शाम तक भारी हंगामा और नारेबाजी चलती रही. प्रदर्शन के बाद करणी सेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और UGC नियमों को 'रोल बैक' करने की अपनी मांग पुरजोर तरीके से दोहराई. पूरे इलाके में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
जोधपुर में बारिश में गिरी जर्जर मकान की छत, मलबे में दबकर मासूम की मौत
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

सीसीटीवी में कैद हिट एंड रन, अजमेर में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को मारी टक्कर

राजस्थान बैडमिंटन एसोसिएशन में भ्रष्टाचार की बू ; खिलाड़ियों ने खोला मोर्चा

जयपुर VIDEO: कांवड़ यात्रा को लेकर राजस्थान पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस प्लान, देखिए ये खास रिपोर्ट


