अजमेर की सबसे बड़ी फल–सब्जी मंडी की दुर्दशा देख अधिकारियों पर भड़की विधायक अनीता भदेल
अजमेर की सबसे बड़ी फल–सब्जी मंडी की दुर्दशा देख अधिकारियों पर भड़की विधायक अनीता भदेल भदेल ने कहा कि मंडी सचिव को सफाई व्यवस्था, वर्दी में गार्डों से ड्यूटी करवाने और पार्किंग व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कहा है. Publi…

सौजन्य से:- ETV Bharat
अजमेर की सबसे बड़ी फल–सब्जी मंडी की दुर्दशा देख अधिकारियों पर भड़की विधायक अनीता भदेल
भदेल ने कहा कि मंडी सचिव को सफाई व्यवस्था, वर्दी में गार्डों से ड्यूटी करवाने और पार्किंग व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कहा है.
Published : June 26, 2026 at 5:00 PM IST
अजमेर: पूर्व महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्य मंत्री एवं अजमेर दक्षिण से विधायक अनीता भदेल ने ब्यावर रोड स्थित जिले की सबसे बड़ी फल और सब्जी मंडी के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई. दरअसल शुक्रवार को भदेल मंडी में औचक निरीक्षण पर पहुंच गई. यहां बेतरतीब पार्किंग, चरमराई सफाई व्यवस्था और सादा वर्दी में गार्डों को ड्यूटी करते देख वह भड़क गई. उन्होंने अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए.
भदेल शुक्रवार को औचक निरीक्षण के लिए जिले की सबसे बड़ी सब्जी एवं फल मंडी पहुंची. मंडी में अव्यवस्थाएं देखकर उन्होंने मंडी सचिव समेत मौजूद अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाते हुए कहा कि यह मंडी आप से नहीं किसान और व्यापारियों से चल रही है. यहां सफाई, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था तक मंडी प्रशासन नहीं कर पा रहा है. मंडी में अलग–अलग क्षेत्रों का प्रभार देख रहे अधिकारियों को भी बुलाकर भी उन्हें लताड़ा और उन्हें हिदायत दी कि व्यवस्थाओं में सुधार करें.
भदेल ने कहा कि लंबे समय से यहीं जमे रहने वाले अधिकारी काम नहीं करते हैं. अधिकारियों को इशारों में समझाकर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 10 करोड रुपए मंडी के विकास में लगाने वाली है. इस तरह की हरकत से क्या उसे पैसे को भी पानी में बहाओगे. भदेल ने व्यापारियों से उनकी समस्याएं भी सुनी. भदेल ने सख्त लहजे में मंडी सचिव मदन लाल सैनी को सफाई व्यवस्था सुधारने, वर्दी में गार्डो से ड्यूटी करवाने और पार्किंग व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कहा है.
पढ़ें: नाराज विधायक अनीता भदेल ने बीच में छोड़ी पार्टी की बैठक, दीया कुमारी ने जताई अनभिज्ञता, ये है मामला
मंडी स्तर से जुड़ी हैं समस्याएं: बातचीत में भदेल ने कहा कि जिले की सबसे बड़ी फल और सब्जी मंडी की बहुत ही दुर्दशा थी. साथ ही परिसर में सड़कों की हालत भी काफी खराब थी. पिछले बजट से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मंडी के विकास के लिए आग्रह किया था. मंडी के विकास के लिए 10 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं. इनमें बाउंड्री वॉल, सड़कें, मूलभूत सुविधाएं, पानी की निकासी, प्लेटफॉर्म की मरम्मत आदि कार्य होंगे. उन्होंने बताया कि मंडी अधिकारियों को किसान और व्यापारियों के पीने के लिए स्वच्छ जल, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, निश्चित स्थान पर पार्किंग बनाने, गार्डों को वर्दी में ड्यूटी लगाने आदि के लिए निर्देशित किया गया है. यह सभी समस्याएं मंडी स्तर की है, इसमें सरकार का कोई लेना-देना नहीं है. व्यापारियों किसान और आमजन को मंडी में किसी तरह की सुविधा नहीं होनी चाहिए.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

प्रमुख परियोजनाओं के साथ जल सुरक्षा के लिए राजस्थान का ऐतिहासिक प्रयास

Rajasthan Ka Mausam: राजस्थान में कहीं आफत की बारिश तो कहीं 41° पार पारा! जानें कल कहां-कहां बरसेंगे बादल

मौसम अपडेट: दिल्ली, बिहार, एमपी और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


