होमक्राइमराजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन, बीज निगम निदेशक को पद से हटाया
क्राइम

राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन, बीज निगम निदेशक को पद से हटाया

राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन, बीज निगम निदेशक को पद से हटाया Udaipur Times, Rajasthan News, जयपुर : राजस्थान राज्य बीज निगम ने निगम हितों को सर्वोपरि रखते हुए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। निगम के अशासकीय निदेश…

UdaipurTimes.com के अनुसार10 जून 2026 को 09:11 am बजे
राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन, बीज निगम निदेशक को पद से हटाया

सौजन्य से:- UdaipurTimes.com

राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन, बीज निगम निदेशक को पद से हटाया

Udaipur Times, Rajasthan News, जयपुर : राजस्थान राज्य बीज निगम ने निगम हितों को सर्वोपरि रखते हुए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। निगम के अशासकीय निदेशक श्री जुगल किशोर पुत्र श्री सतपाल को निदेशक मंडल के सदस्य पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि श्री जुगल किशोर का मनोनयन राजस्थान राज्य बीज निगम की 47वीं वार्षिक साधारण सभा में दिनांक 10 फरवरी 2026 को निगम के निदेशक मंडल में निदेशक के पद पर किया गया था। किन्तु हाल ही में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा भ्रष्टाचार से संबंधित एक प्रकरण में उनकी गिरफ्तारी के पश्चात निगम की साख, पारदर्शिता एवं जनविश्वास को बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।

राजस्थान राज्य बीज निगम ने स्पष्ट किया है कि संस्था की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नैतिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। निगम किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर कार्य करता है।

निगम प्रबंधन का मानना है कि सार्वजनिक संस्थाओं में जनविश्वास बनाए रखने के लिए उच्च नैतिक मानकों का पालन आवश्यक है तथा इसी दृष्टिकोण से यह निर्णय लिया गया है। निगम ने आश्वस्त किया है कि किसानों एवं हितधारकों के हितों की रक्षा तथा संस्थागत गरिमा को बनाए रखने के लिए भविष्य में भी आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें