होमक्राइमराजस्थान: जयपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, कई धार्मिक स्थल टूटे
क्राइम

राजस्थान: जयपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, कई धार्मिक स्थल टूटे

राजस्थान: जयपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, कई धार्मिक स्थल टूटे एहतियातन इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं और मौके पर तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं जयपुर, एजेंसी। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की प्रवर्तन…

Hindustan Hindi News के अनुसार9 जून 2026 को 04:26 am बजे
राजस्थान: जयपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, कई धार्मिक स्थल टूटे

सौजन्य से:- Hindustan Hindi News

राजस्थान: जयपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, कई धार्मिक स्थल टूटे

एहतियातन इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं और मौके पर तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं

जयपुर, एजेंसी। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की प्रवर्तन शाखा ने सोमवार को जगतपुरा क्षेत्र में सड़क को 80 फीट चौड़ा करने के लिए अवैध निर्माण को हटाया। जेडीए के अनुसार, कार्रवाई के दौरान पांच धार्मिक स्थल भी हटाए गए, जिनमें एक मस्जिद, दो मंदिर, एक सत्संग भवन और एक मजार शामिल है। संभागीय आयुक्त वी. सरवन कुमार ने बताया कि अफवाहों को रोकने और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए जयपुर उत्तर और पूर्व पुलिस जिलों में नौ जून की मध्यरात्रि तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। साथ ही, कानून व्यवस्था की दृष्टि से लगभग तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

क्षेत्र में आवाजाही सीमित की गई है और स्थिति की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत आस-पास की बिजली आपूर्ति भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई।जेडीए सतर्कता शाखा के उप महानिरीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि धार्मिक स्थलों को पहले नोटिस दिया गया था। कुछ ने स्वयं अतिक्रमण हटाया, जबकि शेष को कार्रवाई में हटाया गया। उन्होंने कहा कि इससे पहले 22 मई को इसी सड़क पर 127 अतिक्रमण हटाए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में सड़क कई स्थानों पर केवल 25-30 फीट चौड़ी रह गई थी, जबकि राजस्व अभिलेखों में इसकी चौड़ाई 80 फीट दर्ज है।

लेखक के बारे में

Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें