होमक्राइमसूने मकान के ताले तोड़ गहने-कैश ले गए चोर: दीवार पर नंबर और 'चोर' शब्द लिखकर फरार, बच्चों को लेकर पति से मिलने उदयपुर गई थी महिला - Kota News
क्राइम

सूने मकान के ताले तोड़ गहने-कैश ले गए चोर: दीवार पर नंबर और 'चोर' शब्द लिखकर फरार, बच्चों को लेकर पति से मिलने उदयपुर गई थी महिला - Kota News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota House Break in: Jewellery & Cash Stolen While Family Visiting Udaipur सूने मकान के ताले तोड़ गहने-कैश ले गए चोर:दीवार पर नंबर और 'चोर' शब्द लिखकर फरार, बच्चों को लेकर पति से…

Dainik Bhaskar के अनुसार10 जून 2026 को 10:03 am बजे
सूने मकान के ताले तोड़ गहने-कैश ले गए चोर:  दीवार पर नंबर और 'चोर' शब्द लिखकर फरार, बच्चों को लेकर पति से मिलने उदयपुर गई थी महिला - Kota News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Kota House Break in: Jewellery & Cash Stolen While Family Visiting Udaipur

सूने मकान के ताले तोड़ गहने-कैश ले गए चोर:दीवार पर नंबर और 'चोर' शब्द लिखकर फरार, बच्चों को लेकर पति से मिलने उदयपुर गई थी महिला

- कॉपी लिंक

कोटा में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। अब उद्योग नगर थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। बेखौफ बदमाश मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। घर से सोने चांदी के गहने व नगदी चोरी कर फरार हो गए।

घटना के वक्त पीड़ित परिवार उदयपुर गया हुआ था। पड़ोसी ने फोन कर चोरी की सूचना दी। पीड़ित ने 9 जून को कोटा पहुंचकर चोरी की शिकायत थाने में दी है। घटना प्रेम नगर फर्स्ट पूजा साइकिल के सामने वाली गली की है।

पति से मिलने उदयपुर गई थी महिला

पीड़िता मीना पंकज ने बताया वो दो बच्चों के साथ कोटा के प्रेम नगर इलाके में रहती है। पति मनमोहन 14 महीने से उदयपुर में रह रहे हैं, वो गीतांजलि हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ हैं। गर्मी की छुट्टियों में बच्चे अपने पिता से मिलने की जिद कर रहे थे, इसीलिए 7 जून की रात को बहन व बच्चों को लेकर उदयपुर के लिए रवाना हो गई।

9 जून की सुबह पड़ोसी ने मकान के गेट खुले देखें। पड़ोसी ने तुरंत फोन करके चोरी के बारे में बताया। इसके बाद पति-बच्चों के साथ कोटा लौट कर थाने में शिकायत दी।

अलमारी का ताला तोड़ चुराए गहने

पड़ोसी ने बताया 8 जून तक मकान का गेट लगा हुआ था। 8 जून की रात को बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया। अलमारी में से 5 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र (6 मोती लगे थे), चांदी की पायल, बिछिया, अंगूठी, चेन, सोने की बाली, नाक की बाली, बच्चों के हाथ के कड़े और 5 हजार रुपए चुरा लिए।

बदमाशों ने लैट्रिन-बाथरूम भी यूज किया। वो टॉयलेट की लाइट चालू छोड़ गए। घर के बाहर दीवार पर 'चोर' व कुछ नंबर लिखे मिले हैं। पुलिस इसके बारे में भी जांच कर रही है।

- महंत देवानंद-वन 2023 में निरंजनी अखाड़े में शामिल हुए थे: धमकियां मिलने के बाद कोटा आना कम कर दिया; जन्मदिन से 13 दिन पहले मर्डर

- कोटा की कई कॉलोनियों में पीला-बदबूदार पानी सप्लाई: लोगों ने कहा- बीमारी फैलने का खतरा; विभाग बांट रहा क्लोरीन की गोलियां

- LIVE8 की मौत में पहली कार्रवाई,ASI सहित 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड: जयपुर में कई फैक्ट्री-गोदामों पर छापेमारी, भारी मात्रा में बारूद जब्त, मालिक फरार

- चौमूं में तापमान 42 डिग्री पहुंचा: तेज धूप और लू के थपेड़ों ने बढ़ाई परेशानी, सड़कों-बाजारों में सन्नाटा

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें