'खुद को MLA का दोहिता बताने वाला युवक धमकाता था': परिवार बोला-इंस्टाग्राम पर फंसाकर छात्रा से दोस्ती की थी; अपार्टमेंट में मिली नाबालिग की लाश - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Minor Girl Death: MLAs Grandson Linked, Police Pressure To Call It Suicide | Latest News 'खुद को MLA का दोहिता बताने वाला युवक धमकाता था':परिवार बोला-इंस्टाग्राम पर फंसा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Minor Girl Death: MLAs Grandson Linked, Police Pressure To Call It Suicide | Latest News
'खुद को MLA का दोहिता बताने वाला युवक धमकाता था':परिवार बोला-इंस्टाग्राम पर फंसाकर छात्रा से दोस्ती की थी; अपार्टमेंट में मिली नाबालिग की लाश
- कॉपी लिंक
जयपुर में अपार्टमेंट के पोर्च में नाबालिग छात्रा का शव मिलने के मामले में रविवार सुबह परिजन धरने पर बैठ गए। हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर बैठे परिजन ने शव लेने से मना कर दिया।
परिजन का आरोप है कि एक लड़के ने इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग को फंसाया था। दोस्ती कर इंस्टाग्राम पर बात करता था। वह खुद को विधायक का दोहिता बताता था।
5-7 दिन पहले उस लड़के को बात करने से मना किया था। उसने धमकाया था कि कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। अब पुलिस दबाव में आकर मर्डर को सुसाइड बनाने में लगी है।
बेसुध हालत में बैठी मां बार-बार बेटी को याद कर रो रही है। पिता बेटी की मौत के दर्द को बयां कर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं।
परिजन का कहना है कि 16 साल की बेटी की मौत का दर्द हम ही जानते हैं। आखिर बेटी ने क्या बिगाड़ा था, जो उसको मार डाला।
पुलिस की ओर से सभी पहलुओं पर जांच की जाए। पुलिस फुटेज में बेटी के अपार्टमेंट में आने की बात से मना कर रही थी। फिर पोर्च की छत पर लाश कैसे मिल गई? अपार्टमेंट में लगे CCTV फुटेज हमें दिखाए जाएं।
अपार्टमेंट की छत पर चप्पल और चश्मा मिला था
दरअसल, अपार्टमेंट में फर्स्ट फ्लोर के पोर्च पर शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे स्कूल छात्रा का शव मिला था। लाश मिलने से करीब 12 घंटे पहले नाबालिग गायब हुई थी। घर से करीब 1.5 KM दूर अपार्टमेंट में लाश मिली थी।
अपार्टमेंट की छत पर नाबालिग की चप्पल और चश्मा मिला था। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थिति में मौत को लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करवाया। वहीं, मर्डर और सुसाइड एंगल को लेकर जांच शुरू की थी।
मर्डर और सुसाइड एंगल पर जांच
पुलिस का कहना है कि सुसाइड और मर्डर के एंगल को लेकर जांच की जा रही है। परिजन की ओर से कुछ बिंदुओं पर जांच की मांग की गई है। जांच में उन बिंदुओं को शामिल कर लिया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का भी इंतजार किया जा रहा है।
…
छात्रा की मौत मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
जयपुर में अपार्टमेंट के पोर्च में नाबालिग-छात्रा का शव मिला:घर से साइकिलिंग करने निकली थी; परिवार बोला- किडनैप करके मारा
जयपुर में अपार्टमेंट के पोर्च में शनिवार सुबह एक नाबालिग छात्रा का शव मिला है। 16 साल की छात्रा 12वीं क्लास में पढ़ती थी। शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे वह साइकिलिंग करने निकली थी। काफी समय बाद भी घर नहीं लौटने पर परिजन छात्रा को ढूंढने निकले। (पूरी खबर पढ़ें)
जयपुर में युवक की हत्या कर शव गाड़ दिया: घर से 1.5 किलोमीटर दूर मिली लाश, सुबह गांव वालों ने नदी किनारे खून बिखरा देखा
डिप्रेशन में थीं जहर पीने वाली इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई: इंस्टाग्राम पर गलत कमेंट कर रहे थे लोग, पति ने दर्ज करवाई FIR
- बात खरी हैसांसद ने उठाया 'बेटियों-बहुओं' का मुद्दा: मोर्चा अध्यक्ष मैडम की 'सफाई', CM का 'ऑटोग्राफ' लेने पहुंचा बच्चा
मोबाइल नहीं देने से नाराज बेटी टैंक में कूदी: बचाने के लिए मां ने भी लगाई छलांग, दोनों की मौत
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

403 उच्च पदों पर पुलिसकर्मियों को मिलेंगे पदोन्नति के अधिक अवसर: सीएम शर्मा

राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, चालक, घुड़सवार और बैंड विंग में बढ़े 403 उच्च पद

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस का एक्शन, 21 दिन में 1.65 लाख से अधिक वाहनों के काटे चालान


