सैटेलाइट तस्वीरों में देश से मानसूनी बादल गायब: MP-यूपी समेत 16 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ा; राजस्थान में रेतीला बवंडर, दिल्ली में तूफान आया
- Hindi News - National - Monsoon Rainfall Photos Update; MP UP Delhi Rajasthan Kerala IMD Weather | Mumbai Bihar Alert सैटेलाइट तस्वीरों में देश से मानसूनी बादल गायब:MP-यूपी समेत 16 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ा; राज…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- Monsoon Rainfall Photos Update; MP UP Delhi Rajasthan Kerala IMD Weather | Mumbai Bihar Alert
सैटेलाइट तस्वीरों में देश से मानसूनी बादल गायब:MP-यूपी समेत 16 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ा; राजस्थान में रेतीला बवंडर, दिल्ली में तूफान आया
- कॉपी लिंक
भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। 15 जून की सैटेलाइट तस्वीरों में देश के बड़े हिस्से से मानसूनी बादल गायब दिखाई दिए।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 4 जून से 15 जून के बीच देश में सामान्य 53.7 मिमी के मुकाबले सिर्फ 19.2 मिमी बारिश हुई। यानी बारिश में 64% की कमी दर्ज की गई है।
मानसूनी गतिविधियां कमजोर होने से 16 राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ गया है। इनमें राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली शामिल हैं।
मानसून दक्षिण भारत से आगे बढ़ने के बाद महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के आसपास ठहर गया है। पूर्वोत्तर राज्यों को कवर करने के बाद यह बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में रुक गया है।
इधर, राजस्थान के चूरू, झुंझुनू और सीकर में सोमवार दोपहर रेत का बवंडर उठा। चुरू में कुछ मिनटों में पूरा शहर धूल से भर गया। दिन में अंधेरे जैसी स्थिति हो गई।
दिल्ली के कई इलाकों में भी धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलीं। इसके बाद तेज बारिश भी हुई। पालम मौसम केंद्र पर दोपहर 2:30 बजे हवा की रफ्तार 92 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई।
हवाओं के बदले पैटर्न से धीमा पड़ा मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के कमजोर होने की वजह समुद्र में नमी की कमी नहीं, बल्कि ऊपरी वायुमंडल की हवाओं का असामान्य पैटर्न है। इस बार पश्चिमी जेट स्ट्रीम सामान्य से ज्यादा दक्षिण की ओर खिसक गई है, जिससे मानसून को आगे बढ़ाने वाली हवाएं प्रभावित हो रही हैं।
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में पर्याप्त नमी के बावजूद बादल नहीं बन पा रहे हैं। इससे मानसून के आगे बढ़ने पर फिलहाल ब्रेक लग सकती है। हालांकि अगले कुछ दिनों में इसके आगे बढ़ने की संभावना है। मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में प्री-मानसून बारिश जारी है।
राज्यों से मौसम की तस्वीरें…
अगले दो दिन के मौसम का हाल
16 जून:
- बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना। बिहार में कुछ जगहों पर 50-70kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
- असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
- राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कई इलाकों में 40-60kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
17 जून:
- सिक्किम, उत्तर बंगाल, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है।
- राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश के साथ 40-60kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
- झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
- तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है।
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 17 जून तक हीटवेव
महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 17 जून तक लू चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, मराठवाड़ा में 17 जून तक और विदर्भ में 16 जून तक हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है।
वहीं, महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र और गोवा में 17 जून तक गर्मी के साथ उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है। कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में 16 जून तक रात में भी गर्मी से बनी रहेगी।
राज्यों से मौसम की खबरें…
1. मध्य प्रदेश: भोपाल-ग्वालियर में 2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, आज 30 जिलों में बारिश होगी; 60kmph की रफ्तार से आंधी चलेगी
प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव है। भोपाल समेत कई जिलों में बारिश हुई। भोपाल और इंदौर में 70kmph की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग ने भोपाल और ग्वालियर में अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50-60kmph की रफ्तार से आंधी भी चलेगी। आज उज्जैन और विदिशा समेत 30 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
2. उत्तर प्रदेश: 32 जिलों में आज आंधी-तूफान का अलर्ट, 60kmph की स्पीड से हवा चलेगी; मानसून 20 जून तक आ सकता है
यूपी में प्री-मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 32 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50-60kmph की रफ्तार से हवा चलेगी। सोमवार से अगले 4 दिन तक अधिकतम तापमान में 5 से 7°C तक की बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार को जालौन 41°C तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। 17-20 जून तक मानसून यूपी में सोनभद्र और ललितपुर के रास्ते एंट्री कर सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
3. राजस्थान: 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, चित्तौड़गढ़ में 1 इंच पानी बरसा, फलोदी सबसे ज्यादा गर्म रहा
प्रदेश के 15 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। रविवार को जयपुर, चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में बारिश हुई। चित्तौड़गढ़ करीब एक इंच तक बारिश हुई। इधर, फलोदी सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.8°C दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
4. बिहार: 19 जिलों में बारिश का अलर्ट; मानसून की एंट्री के बावजूद गर्मी, 40°C के साथ शेखपुरा सबसे गर्म
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के 19 जिलों में आज बारिश का यलो का अलर्ट है। मानसून की एंट्री के बावजूद प्रदेश के कई जिलों गर्मी बरकार है। रविवार को 40°C के साथ शेखपुरा सबसे गर्म रहा। वहीं, मोतिहारी-कैमूर का तापमान भी 39°C रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, राज्य में कहीं भी लू की स्थिति नहीं रही। पूरी खबर पढ़ें…
5. पंजाब: चंडीगढ़ में फिर बढ़ी गर्मी, एक दिन में 5.4°C बढ़ा तापमान; आज 6 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट
राज्य में पिछले 24 घटें में तापमान में 5.4°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान अभी भी सामान्य से 2.2°C कम बना हुआ है। रविवार को 38.1°C तापमान के साथ पटियाला सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 6 जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50kmph की रफ्तार से हवाएं चलेगी। पूरी खबर पढ़ें…
6. हरियाणा: 15 जिलों में बारिश की संभावना, 50kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; अगले 5 दिनों में 6℃ तक बढ़ेगा तापमान
प्रदेश के 15 जिलों में आज को बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 40 से 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। हालांकि, आंधी-बारिश के बाद एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6°C तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
7. हिमाचल प्रदेश: 7 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, 20 जून के बाद मानसून की एंट्री संभव; अगले 6 दिन बारिश का अलर्ट
प्रदेश में मानसून की एंट्री 20 जून के बाद होने की संभावना है। आमतौर पर मानसून 22 से 25 जून के बीच दस्तक देता है। इस बार भी तय समय के आसपास पहुंचने के संकेत हैं। इससे पहले राज्य में अगले छह दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। पूरी खबर पढ़ें…
8. उत्तराखंड: 5 जिलों में बारिश की संभावना, 50kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, अगले 4-5 दिनों में 5°C तक चढ़ेगा पारा
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली समेत 5 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 40 से 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले 4 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5°C तक की बढ़ोतरी हो सकती है। मैदानी इलाकों में लोगों को एक बार फिर उमस और बढ़ती गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
9. छत्तीसगढ़: अगले 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 50kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, बस्तर के रास्ते जल्द मानसून की एंट्री होगी
राज्य में अगले 5 दिन तक कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में अगले 4 से 5 दिन में मानसून की एंट्री हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज कुछ जिलों में 40 से 50kmph की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…
Topics:
- TMC के 20 बागी सांसद NCPI से विलय करेंगे: NDA को समर्थन देने का ऐलान; लोकसभा स्पीकर से संसद में अलग बैठने की जगह मांगी
- कॉकरोच जनता पार्टी का बेंगलुरु में बारिश के बीच प्रदर्शन: एक्टर प्रकाश राज शामिल हुए, हैदराबाद में वांगचुक की स्पीच; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
- बेकार समझा जाने वाला कैक्टस बना किसानों का ‘ब्लू गोल्ड’: मेक्सिको में 1.4 लाख करोड़ रुपए की टकीला इंडस्ट्री, इसके लिए कच्चा माल भेज रहे भारतीय किसान
- दिल्ली तुगलकाबाद हादसा- पैसे के विवाद में आग लगाई: नाबालिग अंदर गई, पेट्रोल छिड़का; गाड़ियों में धमाका, हादसे में 3 जानें गईं थीं
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

सीनियर वुमेंस टूर्नामेंट में जयपुर की शानदार जीत: DLS मेथड से उदयपुर को 29 रन से हराकर बाजी मारी, फाइनल में बनाई जगह - Jaipur News

अजमेर, झुंझुनूं और सीकर में ट्रैक्टर जंक्शन के पुराने ट्रैक्टर शोरूम, जानें कीमतें

राजस्थान पीटेट रिजल्ट लिंक 2026 जारी (Rajasthan PTET Result Link 2026 Out): डाउनलोड @ptetvmoukota2026.in


