होमक्राइमRajasthan: गैंगवार से पहले पुलिस का एक्शन! हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर किया फायर, जवाबी गोली से पैर में लगा छर्रा
क्राइम

Rajasthan: गैंगवार से पहले पुलिस का एक्शन! हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर किया फायर, जवाबी गोली से पैर में लगा छर्रा

{"_id":"6a6c7771c84ba7d1bb0c84e1","slug":"a-miscreant-out-to-kill-an-accused-in-a-murder-case-opened-fire-at-the-police-he-sustained-a-gunshot-wound-to-the-leg-in-the-retaliatory-action-chittorgarh-news-c-1-1-noi1550-456…

Amar Ujala के अनुसार31 जुलाई 2026 को 12:15 pm बजे
Rajasthan: गैंगवार से पहले पुलिस का एक्शन! हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर किया फायर, जवाबी गोली से पैर में लगा छर्रा

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a6c7771c84ba7d1bb0c84e1","slug":"a-miscreant-out-to-kill-an-accused-in-a-murder-case-opened-fire-at-the-police-he-sustained-a-gunshot-wound-to-the-leg-in-the-retaliatory-action-chittorgarh-news-c-1-1-noi1550-4560911-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गैंगवार से पहले पुलिस का एक्शन! हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर किया फायर, जवाबी गोली से पैर में लगा छर्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Rajasthan: गैंगवार से पहले पुलिस का एक्शन! हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर किया फायर, जवाबी गोली से पैर में लगा छर्रा

Fri, 31 Jul 2026 04:53 PM IST

चित्तौड़गढ़ ब्यूरो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो

Updated Fri, 31 Jul 2026 04:53 PM IST

सार

Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में गैंगवार की आशंका के बीच पुलिस और हिस्ट्रीशीटर प्रभुसिंह चौहान के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी पैरोल पर चल रहे ईश्वरसिंह डेट की हत्या की फिराक में हथियार लेकर निकला था। क्रॉस फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में गैंगवार की आशंका के बीच पुलिस और एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रभुसिंह चौहान अवैध हथियार लेकर पैरोल पर चल रहे ईश्वरसिंह डेट की हत्या करने की योजना से निकला था। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया।

पुलिस पर फायरिंग, जवाब में चली गोली

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि प्रभुसिंह चित्तौड़गढ़ सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अवैध हथियार के साथ घूम रहा है और आपसी रंजिश के चलते दूसरे गैंग पर हमला करने की तैयारी कर रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। क्रॉस फायरिंग में प्रभुसिंह के पैर में गोली लगी।

गैंगवार की साजिश का शक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष हुए अजयराज सिंह हत्याकांड के मामले में पैरोल पर चल रहे हिस्ट्रीशीटर ईश्वरसिंह डेट को निशाना बनाने की तैयारी थी। पुलिस को आशंका है कि दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश के कारण गैंगवार हो सकती थी। समय रहते मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में गहलोत-डोटासरा विवाद पर क्या बोले मालवीय? खुद को बताया 'छोटा नेता', कहा- सभी बड़े नेता बराबर

अस्पताल में कड़ी सुरक्षा, जांच जारी

घायल प्रभुसिंह को जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में क्यूआरटी और स्थानीय पुलिस की कड़ी सुरक्षा तैनात की गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शंभूपुरा थाने में पुलिस पर फायरिंग और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और गैंगवार की साजिश की जांच कर रही है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें