होमक्राइमRajasthan Weather Forecast: राजस्थान में IMD अलर्ट; जयपुर समेत 12 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी
क्राइम

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में IMD अलर्ट; जयपुर समेत 12 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में IMD अलर्ट; जयपुर समेत 12 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जयपुर, अलवर समेत 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें या वे…

Amar Ujala के अनुसार11 जून 2026 को 04:00 am बजे
Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में IMD अलर्ट; जयपुर समेत 12 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

सौजन्य से:- Amar Ujala

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में IMD अलर्ट; जयपुर समेत 12 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

जयपुर, अलवर समेत 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को गुरुवार से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। जयपुर, अलवर समेत 12 जिलों में तेज आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक यह मौसम तंत्र 14 जून तक प्रभावी रह सकता है। इसके असर से बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में 50 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है। इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा और तेज धूप के कारण गर्मी का असर बना रहा। श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू में 44.7, फलोदी में 43.8, जैसलमेर में 43 और अलवर में 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढें- जयपुर नूरानी मस्जिद विवाद: 'अपराध होगा तो बुलडोजर चलेगा', मुस्लिम फोरम के बयान पर भाजपा विधायक का तीखा पलटवार

राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि रात का तापमान भी 30 डिग्री से ऊपर बना रहा। अजमेर, कोटा, जोधपुर, सीकर और उदयपुर में भी दिनभर गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। हालांकि उदयपुर और दक्षिणी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी तीन-चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जिससे लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में मौसम परिवर्तन का असर अधिक देखने को मिलेगा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें