होमक्राइमRatlam Crime: रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 100 किलो डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
क्राइम

Ratlam Crime: रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 100 किलो डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Ratlam Crime: रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 100 किलो डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें अगर आपके पास प…

Amar Ujala के अनुसार9 जून 2026 को 04:33 am बजे
Ratlam Crime: रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 100 किलो डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

सौजन्य से:- Amar Ujala

Ratlam Crime: रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 100 किलो डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ रतलाम पुलिस लगातार अभियान चला रही है, लेकिन तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर अवैध कारोबार से बाज नहीं आ रहे हैं। चार दिन पहले जावरा पुलिस ने बीड़ी के कार्टून में छिपाकर 56 किलो 340 ग्राम डोडाचूरा ले जा रहे नीमच जिले के एक युवक को गिरफ्तार किया था।

अब 8 और 9 जून 2026 की दरमियानी रात रिंगनोद पुलिस ने महू-नीमच हाईवे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से 100 किलो डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के दो युवकों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

एसपी अमित कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर से सूचना मिली थी कि कार क्रमांक एमपी-09/सीएम-4775 में डोडाचूरा से भरे बोरे लेकर दो व्यक्ति मंदसौर की ओर से माननखेड़ा होते हुए जावरा जा रहे हैं। सूचना पर माननखेड़ा चौकी प्रभारी राजेश मालवीय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हाईवे पर नाकाबंदी की। संदिग्ध कार को रोककर तलाशी लेने पर उसमें 100 किलो डोडाचूरा मिला।

पढे़ं: जन्म के दो दिन बाद मासूम को पत्थरों से बांधकर नदी में फेंका, नदी में तैरता मिला नवजात का शव

पुलिस ने डोडाचूरा और कार जब्त कर आरोपी 36 वर्षीय सुनील मालवीय निवासी गोपालगंज, जिला प्रतापगढ़ तथा इलियास खान उर्फ गुड्डू निवासी नौगांव, थाना अरनोद, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें