होम›शिक्षा-करियर›RBSE 10th Board Exam 2027: राजस्थान बोर्ड दो बार आयोजित करेगा 10वीं की परीक्षाएं, सप्लीमेंट्री समाप्त; पढ़ें पूरी डिटेल - rbse 10th board exam 2027 rajasthan board to conduct class 10 exams twice supplementary exams scrapped read full details
शिक्षा-करियर

RBSE 10th Board Exam 2027: राजस्थान बोर्ड दो बार आयोजित करेगा 10वीं की परीक्षाएं, सप्लीमेंट्री समाप्त; पढ़ें पूरी डिटेल - rbse 10th board exam 2027 rajasthan board to conduct class 10 exams twice supplementary exams scrapped read full details

RBSE 10th Board Exam 2027: राजस्थान बोर्ड दो बार आयोजित करेगा 10वीं की परीक्षाएं, सप्लीमेंट्री समाप्त; पढ़ें पूरी डिटेल राजस्थान बोर्ड वर्ष 2027 से सीबीएसई की तर्ज पर कक्षा 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन दो बार करवाएगा। पहल…

Jagran के अनुसार6 अक्टूबर 2026 को 08:04 am बजे
RBSE 10th Board Exam 2027: राजस्थान बोर्ड दो बार आयोजित करेगा 10वीं की परीक्षाएं, सप्लीमेंट्री समाप्त; पढ़ें पूरी डिटेल
 - rbse 10th board exam 2027 rajasthan board to conduct class 10 exams twice supplementary exams scrapped read full details

सौजन्य से:- Jagran

RBSE 10th Board Exam 2027: राजस्थान बोर्ड दो बार आयोजित करेगा 10वीं की परीक्षाएं, सप्लीमेंट्री समाप्त; पढ़ें पूरी डिटेल

राजस्थान बोर्ड वर्ष 2027 से सीबीएसई की तर्ज पर कक्षा 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन दो बार करवाएगा। पहली परीक्षाएं ...और पढ़ें

HighLights

- सीबीएसई की तर्ज पर राजस्थान में 10th क्लास की बोर्ड परीक्षाएं दो बार होंगी आयोजित।

- मुख्य परीक्षाएं फरवरी-मार्च में वहीं द्वितीय बोर्ड परीक्षाएं मई माह में होंगी आयोजित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान की ओर से बड़ी खबर साझा की गई है। सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर अब राजस्थान बोर्ड भी 10th क्लास के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो बार करवाएगा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से माध्यमिक स्तर की प्रथम परीक्षा मुख्य परीक्षा होगी जो कि फरवरी से मार्च माह में आयोजित की जाएंगी वहीं द्वितीय बोर्ड परीक्षा (सुधारात्मक परीक्षा) तरीके की होंगी जिनका आयोजन मई माह में करवाया जायेगा।

सीबीएससी की तर्ज पर द्वितीय बोर्ड परीक्षा केवल 3 विषयों के लिए दे सकेंगे छात्र

बोर्ड की मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण वाले छात्र चाहे तो द्वितीय बोर्ड परीक्षा (सुधारात्मक परीक्षा) में भाग ले सकेंगे। हालांकि, अधिकतम तीन विषयों के लिए ही परीक्षा दी जा सकेगी। द्वितीय बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिये मुख्य एवं द्वितीय बोर्ड परीक्षा (सुधारात्मक परीक्षा) में विषयवार प्राप्त उच्चतर अंकों को सम्मिलित कर अंतिम परिणाम घोषित किया जायेगा।

सप्लीमेंट्री परीक्षा खत्म

बोर्ड की ओर से अब से दसवीं क्लास के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी और इसे पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। दोनों ही परीक्षाओं के बाद ही फाइनल रिजल्ट जारी किया जायेगा। चाहे छात्र ने दूसरी परीक्षा में भाग लिया हो या नहीं।

मार्कशीट नहीं लिखा जायेगा फेल या सप्लीमेंट्री

बोर्ड की ओर से छात्रों के ऊपर से परीक्षा का प्रेशर कम करने के लिए कई कदम उठाये गए है। इसी के तहत एक और फैसला लिया गया है जिसमें बताया गया है कि अब से परीक्षा में किसी भी छात्र की मार्कशीट में फेल या सप्लीमेंट्री नहीं लिखा जायेगा।

मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थी यदि द्वितीय बोर्ड परीक्षा (सुधारात्मक परीक्षा) में प्रविष्ट नहीं होना चाहता है, तो उसका उत्तीर्णता प्रमाण पत्र भी द्वितीय बोर्ड परीक्षा (सुधारात्मक परीक्षा) के उपरान्त मुख्य परीक्षा में उसके प्राप्तांकों के आधार पर जारी किया जायेगा। किन्ही भी दो विषयों में न्यूनतम उत्तीर्णांक (33 प्रतिशत) से कम अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को Essential Improvement (EI) हेतु द्वितीय बोर्ड परीक्षा (सुधारात्मक परीक्षा) में अनुमति दी जायेगी।

बेस्ट ऑफ 2 पॉलिसी होगी लागू

छात्रों और उनके अविभावकों को बता दें कि दोनों ही परीक्षाओं के लिए बेस्ट ऑफ 2 पॉलिसी लागू की जाएगी। इसके साथ अगर जो छात्र दूसरी बार की परीक्षा में भाग लेंगे और किसी कारणवश किसी विषय में कम अंक आते हैं तो पहली परीक्षा के अंक मान्य होंगे। इसी प्रकार से अगर पहली परीक्षा में कम अंक आते हैं और द्वितीय परीक्षा में ज्यादा अंक आते हैं तो दूसरी बार के अंक फाइनल माने जायेंगे।

डेटशीट जल्द होगी जारी

चूंकि अब 10th क्लास की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो बार करवाया जायेगा ऐसे में जल्द ही प्रथम बोर्ड एग्जाम के लिए डेटशीट जारी कर दी जाएगी ताकी एग्जाम के लिए छात्रों को पर्याप्त समय मिल सके।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें