होमराजनीतिसचिन पायलट के RPCC चीफ बनने के दावों के बीच कांग्रेस के पूर्व नेता का बयान- उनके खिलाफ अशोक...
राजनीति

सचिन पायलट के RPCC चीफ बनने के दावों के बीच कांग्रेस के पूर्व नेता का बयान- उनके खिलाफ अशोक...

सचिन पायलट के RPCC चीफ बनने के दावों के बीच कांग्रेस के पूर्व नेता का बयान- उनके खिलाफ अशोक गहलोत नहीं... Rajasthan Politics: कांग्रेस के एक पूर्व नेता ने दावा किया है कि चर्चा चाहे जितनी हो लेकिन सचिन पायलट को राजस्थान…

ABP News के अनुसार9 जून 2026 को 04:25 am बजे
सचिन पायलट के RPCC चीफ बनने के दावों के बीच कांग्रेस के पूर्व नेता का बयान- उनके खिलाफ अशोक...

सौजन्य से:- ABP News

सचिन पायलट के RPCC चीफ बनने के दावों के बीच कांग्रेस के पूर्व नेता का बयान- उनके खिलाफ अशोक गहलोत नहीं...

Rajasthan Politics: कांग्रेस के एक पूर्व नेता ने दावा किया है कि चर्चा चाहे जितनी हो लेकिन सचिन पायलट को राजस्थान कांग्रेस की कमान नहीं सौंपी जाएगी.

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बदलाव और सचिन पायलट के अध्यक्ष बनने के दावों के बीच पूर्व कांग्रेस नेता ने बड़ा बयान दिया है. कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पायलट के खिलाफ नहीं हैं.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, 'सचिन पायलट एक षड्यंत्र का शिकार हुए हैं. जो झगड़े की जड़ है, वो अशोक गहलोत नहीं हैं और दूसरे नेता नहीं हैं. झगड़े की असली जड़ दिल्ली में है, और झगड़े की इस बुनियाद में खुद राहुल गांधी हैं. जैसे पंजाब में अमरिंदर सिंह की बेइज्जती कराई नवजोत सिंह सिद्धू से और नवजोत सिंह सिद्धू की बेइज्जती कराई चन्नी से, तो पानी में आग लगाकर ये दूर खड़े हो जाते हैं.'

उन्होंने कहा कि सचिन पायलट को सीएम नहीं बनाना था इसीलिए अशोक गहलोत को मोहरा बनाया. गहलोत सत्ता के लालची है. यह बात पक्की है कि धृतराष्ट्र जन्म से अंधे थे, लेकिन पुत्र मोह में धृतराष्ट्र जिस तरह से मानसिक रूप से अंधे हो गए थे, उसी तरह सत्ता के सिंहासन के स्वार्थ में अशोक गहलोत भी अंधे हो गए हैं.

'राहुल और उनकी टीम जब तक है तब तक...'

कृष्णम ने दावा किया कि राहुल गांधी और उनकी टीम, सचिन पायलट को सीएम नहीं बनाना चाहती थी. अभी भी नहीं चाहते हैं. अब अशोक गहलोत फिर बोलने लगे हैं. सवाल यह है कि जब सिद्धारमैया, अमरिंदर सिंह को हटाया जा सकता है तो अशोक गहलोत को क्यों नहीं? अगर गहलोत ने पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन किया तो उन्हें बर्खास्त क्यों नहीं किया गया? किया जा सकता था. तो यह एक बहुत बड़ी साजिश है जिसका शिकार सचिन पायलट हो रहे हैं.

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पायलट को राजस्थान की कमान नहीं सौंपी जाएगी क्योंकि उनमें संभावनाएं हैं. जिस नेता ने संभावनाएं होगी, उसको राहुल गांधी कतई बर्दाश्त नहीं करते हैं. राहुल और उनकी टीम जब तक है तब तक कांग्रेस का कुछ नहीं हो सकता है. राजस्थान, पंजाब, यूपी कहीं भी हो...धीरे धीरे कर के सब जगह सब जगह कांग्रेस खत्म हो रही है. तो लड़ाई और झगड़े की जड़ अशोक नहीं बल्कि राहुल गांधी हैं.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

राजस्थान के इस्लामपुर गांव का नाम बदलने की मांग, श्रीरामपुर नाम पर जोर
राजनीति

राजस्थान के इस्लामपुर गांव का नाम बदलने की मांग, श्रीरामपुर नाम पर जोर

108K views · 2.7K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

108K views · 2.7K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

राजस्थान के इस्लामपुर गांव का नाम बदलने की मांग, श्रीरामपुर करने की उठी आवाज
राजनीति

राजस्थान के इस्लामपुर गांव का नाम बदलने की मांग, श्रीरामपुर करने की उठी आवाज

105K views · 2.6K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

105K views · 2.6K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी