उदयपुर में पंचायतीराज चुनाव की जिम्मेदारी संभालेंगे पारस सिंघवी: बीजेपी प्रदेश ने घोषित किए जिलों के चुनाव प्रभारी; गरासिया, शक्तावत और जैन को भी लगाया - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Rajasthan Panchayat Election BJP Incharge List | Udaipur Banswara News उदयपुर में पंचायतीराज चुनाव की जिम्मेदारी संभालेंगे पारस सिंघवी:बीजेपी प्रदेश ने घोषित किए जिलों के चुना…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Rajasthan Panchayat Election BJP Incharge List | Udaipur Banswara News
उदयपुर में पंचायतीराज चुनाव की जिम्मेदारी संभालेंगे पारस सिंघवी:बीजेपी प्रदेश ने घोषित किए जिलों के चुनाव प्रभारी; गरासिया, शक्तावत और जैन को भी लगाया
- कॉपी लिंक
बीजेपी ने पंचायत चुनाव के लिए जिला चुनाव प्रभारियों की आधिकारिक सूची जारी की है। घोषणा के तहत उदयपुर जिले के चुनावी प्रबंधन और संगठन की मजबूती की कमान पार्टी के वरिष्ठ नेता और उदयपुर नगर निगम के मेयर पारस सिंघवी को सौंपी गई है। वहीं डिप्टी मेयर दिनेश
उदयपुर के अलावा संभाग और आसपास के अन्य जिलों के लिए भी चुनाव प्रभारियों का ऐलान किया गया है। इसके तहत राजसमंद जिले की जिम्मेदारी पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील कटारिया और पूर्व विधायक विठ्ठल शंकर अवस्थी को दी गई है। चित्तौड़गढ़ जिले का जिम्मा राज्यसभा सदस्य चुन्नीलाल गरासिया और उदयपुर शहर की पूर्व जिला महामंत्री डॉ. किरण जैन को सौंपा गया है। प्रतापगढ़ जिले के लिए बांसवाड़ा के सभापति मुकेश रावत को प्रभारी बनाया गया है।
इन्हें भी दी जिम्मेदारी
सलूंबर जिले की कमान उदयपुर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष तख्त सिंह शक्तावत और डूंगरपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार को सौंपी गई है। जबकि डूंगरपुर जिले के चुनाव प्रभारी बांसवाड़ा के पूर्व जिलाध्यक्ष लाभचंद पटेल होंगे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में रोटेशन को लेकर तीन पंचायतों में सरपंच की आरक्षण लॉटरी हाईकोर्ट से रद्द, सात दिन में फिर होगी कवायद

Rajasthan CM to discuss 100-day action plan with new civic body heads

जयपुर CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार


