होमक्राइमसीएम ने सीएलजी सदस्यों से VC से किया संवाद: कहा- भयमुक्त राजस्थान बनाने में आपकी भूमिका अहम - Fatehgarh (Jaisalmer) News
क्राइम

सीएम ने सीएलजी सदस्यों से VC से किया संवाद: कहा- भयमुक्त राजस्थान बनाने में आपकी भूमिका अहम - Fatehgarh (Jaisalmer) News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaisalmer - Fatehgarh - Rajasthan CM Bhajanlal Sharma | CLG Members Role In Crime Free State सीएम ने सीएलजी सदस्यों से VC से किया संवाद:कहा- भयमुक्त राजस्थान बनाने में आपकी भूमिका अहम -…

Dainik Bhaskar के अनुसार18 अगस्त 2026 को 02:55 pm बजे
सीएम ने सीएलजी सदस्यों से VC से किया संवाद:  कहा- भयमुक्त राजस्थान बनाने में आपकी भूमिका अहम - Fatehgarh (Jaisalmer) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaisalmer

- Fatehgarh

- Rajasthan CM Bhajanlal Sharma | CLG Members Role In Crime Free State

सीएम ने सीएलजी सदस्यों से VC से किया संवाद:कहा- भयमुक्त राजस्थान बनाने में आपकी भूमिका अहम

- कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस और आमजन के प्रति संवेदनशीलता की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने नवचयनित सीएलजी सदस्यों से भय और अपराध मुक्त राजस्थान बनाने में निर्णायक भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्य

मुख्यमंत्री मंगलवार को अटल सेवा केंद्र से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवचयनित सीएलजी सदस्यों के आमुखीकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए पुलिस के साथ समाज की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने सदस्यों को सलाह दी कि वे सीएलजी की बैठकों को अपने क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं पर चर्चा का प्रभावी मंच बनाएं। उन्होंने असामाजिक तत्वों, नशे के कारोबार, महिलाओं और बच्चों से जुड़ी समस्याओं, यातायात व्यवस्था में परेशानी और सामाजिक तनाव की आशंका से संबंधित सूचनाएं समय पर पुलिस और प्रशासन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि छोटी सी सूचना भी बड़ी घटना को रोकने में सहायक हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध पर नियंत्रण और सामाजिक सौहार्द राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामाजिक स्तर पर मजबूत प्रयासों की वकालत की और सीएलजी सदस्यों से इन विषयों पर जागरूकता एवं जनभागीदारी का वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आग्रह किया।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें