राजस्थान का 1 लाख का इनामी तस्कर विश्नाराम MP से अरेस्ट, 12 वीं पास खलासी ऐसे बना ड्रग किंग
राजस्थान पुलिस की एएनटीएफ (ANTF) ने 'ऑपरेशन मद्वैतेश' के तहत ₹1 लाख के इनामी तस्कर विश्नाराम को मध्यप्रदेश के मंदसौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पहचान छिपाकर फर्नीचर कारोबारी बना हुआ था। जोधपुर से गए कारीगरों की ट्रैकिंग…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान पुलिस की एएनटीएफ (ANTF) ने 'ऑपरेशन मद्वैतेश' के तहत ₹1 लाख के इनामी तस्कर विश्नाराम को मध्यप्रदेश के मंदसौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पहचान छिपाकर फर्नीचर कारोबारी बना हुआ था। जोधपुर से गए कारीगरों की ट्रैकिंग के जरिए पुलिस ने नशे की पार्टी करते हुए उसे धर दबोचा।
जयपुर/बाड़मेर: राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की स्पेशल यूनिट ने नशे के तस्करों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। ऑपरेशन मद्वैतेश के तहत ANTF ने मध्यप्रदेश के मंदसौर से ₹1,00,000 के फरार इनामी तस्कर विश्नाराम को गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान के 'टॉप मोस्ट नार्को-25' तस्करों में शामिल विश्नाराम पिछले दो वर्षों से लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।
डीजीपी राजीव कुमार शर्मा और एडीजी दिनेश एम.एन. के निर्देशन में एएनटीएफ आईजी विकास कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने इस जटिल ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम दिया।
दादा की नशे की लत से शुरू हुआ जुर्म का सफर
एएनटीएफ आईजी विकास कुमार के अनुसार, 32 वर्षीय आरोपी विश्नाराम (निवासी कुड़ला, थाना रीको, बाड़मेर) 12वीं पास है। उसने अपनेदादा को डोडा पोस्त के महंगे नशे का लत देखा, जिसके बाद कम समय में मोटी कमाई करने के चक्कर में वह खुद तस्करी की दुनिया में उतर गया। शुरुआत में खलासी का काम करते हुए उसने नीमच और मंदसौर के बड़े तस्करों से सीधे संबंध बनाए। देखते ही देखते उसने मध्यप्रदेश से मादक पदार्थों की खेप लाकर मारवाड़ क्षेत्र में ऊंचे दामों पर सप्लाई करने का एक बड़ा नार्को सिंडिकेट खड़ा कर लिया। करीब 12 वर्षों से अपराध जगत में सक्रिय विश्नाराम पर एनडीपीएस, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी के 18 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं।
फर्नीचर व्यवसायी बन मंदसौर में छिपा, जोधपुर के कारीगरों ने खोली पोल
राजस्थान में एएनटीएफ के बढ़ते दबाव के बाद आरोपी पहचान छिपाकर मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में शरण ले चुका था। वहां उसने खुद को सामान्य फर्नीचर व्यवसायी के रूप में स्थापित कर लिया था। हाल ही में आरोपी ने फर्नीचर के काम के सिलसिले में जोधपुर से कुछ कारीगरों को मंदसौर बुलाया। एएनटीएफ को मुखबिर से इसकी भनक लग गई। पुलिस टीम ने जोधपुर से गए कारीगरों की गतिविधियों पर बारीक नजर रखी और उनका पीछा करते हुए पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के उमरिया गांव पहुंच गई।
नशे की पार्टी के दौरान रंगे हाथों घेराबंदी
जब एएनटीएफ की टीम ने उमरिया गांव में दबिश दी, तो विश्नाराम अपने तस्कर साथी के रिश्तेदार के मकान में कारीगरों के साथ नशे की पार्टी कर रहा था। टीम ने अचानक घेराबंदी कर आरोपी को मौके से ही धर दबोचा और उसे भागने का कोई मौका नहीं दिया।
इस बड़ी गिरफ्तारी के बाद अब एएनटीएफ और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में कल 20 से ज्यादा इलाकों में बिजली कटौती: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी लाइट; जानें कौनसे इलाके होंगे प्रभावित - Udaipur News

क्राइम: राजस्थान छोड़ बदली पहचान, मंदसौर में फर्नीचर का काम कर रहा एक लाख का इनामी तस्कर एएनटीएफ के हत्थे चढ़ा

राजस्थान पुलिस की निगरानी अब आसमान से होगी: 24 ड्रोन एप्लीकेशन्स का रोडमैप तैयार


