होम›खेल›जयपुर: झालाना का किंग लेपर्ड ‘राणा’ 10 दिन से लापता, 3 शावकों संग दिखी फ्लोरा को देख रोमांचित हुए पर्यटक
खेल

जयपुर: झालाना का किंग लेपर्ड ‘राणा’ 10 दिन से लापता, 3 शावकों संग दिखी फ्लोरा को देख रोमांचित हुए पर्यटक

जयपुर: झालाना का किंग लेपर्ड ‘राणा’ 10 दिन से लापता, 3 शावकों संग दिखी फ्लोरा को देख रोमांचित हुए पर्यटक एसीएफ जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया- लेपर्ड राणा जंगल के अंदर ही है. कई बार लेपर्ड आइसोलेशन में चला जाता है. Publis…

ETV Bharat के अनुसार5 अक्टूबर 2026 को 03:06 pm बजे
जयपुर: झालाना का किंग लेपर्ड ‘राणा’ 10 दिन से लापता, 3 शावकों संग दिखी फ्लोरा को देख रोमांचित हुए पर्यटक

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर: झालाना का किंग लेपर्ड ‘राणा’ 10 दिन से लापता, 3 शावकों संग दिखी फ्लोरा को देख रोमांचित हुए पर्यटक

एसीएफ जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया- लेपर्ड राणा जंगल के अंदर ही है. कई बार लेपर्ड आइसोलेशन में चला जाता है.

Published : October 5, 2026 at 8:13 PM IST

जयपुर: झालाना लेपर्ड रिजर्व में सबसे ज्यादा दिखाई देने वाला लेपर्ड ‘राणा’ पिछले 10 दिनों से पर्यटकों की नजरों से ओझल है. 25 सितंबर को राणा की आखिरी झलक दिखी थी, जिसके बाद उसकी नई तस्वीर सामने नहीं आई है. इससे वन्यजीव प्रेमियों में बेचैनी बढ़ गई है.वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राणा जंगल के अंदर ही है. वहीं, इन दिनों ‘मदर ऑफ झालाना’ कही जाने वाली लेपर्ड ‘फ्लोरा’ पर्यटकों का दिल जीत रही है. आज झालाना लेपर्ड रिजर्व में फ्लोरा और उसके तीन शावकों की साइटिंग ने पर्यटकों को रोमांचित कर दिया.

राणा जंगल में ही है, जल्द मिल जाएगा: एसीएफ जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि लेपर्ड राणा जंगल के अंदर ही है. कई बार लेपर्ड आइसोलेशन में चला जाता है, इसलिए नजर नहीं आता. डीएफओ डॉ. आशीष व्यास के निर्देश पर क्षेत्रीय वन अधिकारी विजयपाल सिंह यादव के नेतृत्व में टीम बनाकर सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है. झालाना जंगल में करीब 32 लेपर्ड हैं, जिनमें 7 शावक भी शामिल हैं. इनमें सबसे लोकप्रिय लेपर्ड राणा है. वन विभाग की टीम राणा के लास्ट मूवमेंट पर नजर रखते हुए उसके डायरेक्शन का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

पढ़ें: झालाना लेपर्ड सफारी से खुशखबरी, 'फ्लोरा' ने 9वीं बार दिया शावकों को जन्म, पर्यटकों को हुई साइटिंग

फ्लोरा और शावकों की अठखेलियों ने पर्यटकों को किया रोमांचित: झालाना लेपर्ड रिजर्व में फीमेल लेपर्ड ‘फ्लोरा’ और उसके शावक इन दिनों पर्यटकों को खूब रोमांचित कर रहे हैं. ट्रैक नंबर तीन पर फ्लोरा और उसके तीन शावकों की शानदार साइटिंग हुई, जिसने पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. शावकों की अठखेलियां और मां फ्लोरा की निगरानी ने सफारी का रोमांच कई गुना बढ़ा दिया. वन्यजीव फोटोग्राफरों ने इस दुर्लभ नजारे को अपने कैमरे में कैद किया. एक साथ चार लेपर्ड दिखने से झालाना जंगल एक बार फिर आकर्षण का केंद्र बन गया है.

पढ़ें- जयपुर बना 'कैपिटल सिटी ऑफ लेपर्ड', झालाना-आमागढ़ के बाद नाहरगढ़ में लेपर्ड सफारी, जानें खासियत

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें