बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Bikaner - Bikaner Gymnastics Championship | Ajmer Jaipur Teams Lead Title Race बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक:अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - कॉपी लिंक बीकानेर में…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Bikaner
- Bikaner Gymnastics Championship | Ajmer Jaipur Teams Lead Title Race
बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक:अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने
- कॉपी लिंक
बीकानेर में चल रही 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की छात्र-छात्रा जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में 7 जिलों की टीमें खिताब के लिए मुकाबला कर रही हैं। अजमेर, कुचामन, अलवर, भीलवाड़ा, जयपुर, पाली और बीकानेर के खि
मल्टीपरपज ऑडिटोरियम में खिलाड़ी दिखा रहे हुनर
नवनिर्मित करणी सिंह स्टेडियम के मल्टीपरपज ऑडिटोरियम में प्रदेशभर से आए खिलाड़ी रिदमिक जिम्नास्टिक, फ्लोर एक्सरसाइज, हॉरिजॉन्टल बार, पैरेलल बार और रोमन रिंग सहित विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। खिलाड़ियों ने कौशल, संतुलन, शक्ति और आत्मविश्वास का प्रदर्शन कर दर्शकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम अंतिम दिन घोषित किए जाएंगे।
खिलाड़ियों के आवास-भोजन की व्यवस्था
आयोजक विद्यालय की प्रधानाचार्य लाजवंती ने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह है। खिलाड़ियों के आवास, भोजन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) डॉ. रामगोपाल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए शिक्षा विभाग की अलग-अलग टीमें लगातार काम कर रही हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw

Kushinagar News: कार्यशाला में हिस्सा लेने अजमेर गए डॉ. अंगद


